Instant Water Geyser: क्या आप भी सर्दियों में झटपट गर्म पानी चाहते हैं? वो भी भारी-भरकम गीजर का खर्चा उठाए बिना, तो ये छोटा और बजट-फ्रेंडली गीजर आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जी हां, आप महंगे गीजर या इमर्शन रॉड की जगह Instant Water Geyser खरीद सकते हैं। इसकी कीमत इमर्शन रॉड से थोड़ी ज्यादा है लेकिन ऑफलाइन मार्केट में आप इसे 700 रुपये से 800 रुपये के बीच खरीद सकते हैं। जबकि ऑनलाइन इसकी कीमत 1 हजार रुपये तक है। यह छोटा गीजर तुरंत गर्म पानी देता है, यानी आपको गर्म पानी के लिए वेट करने की जरूरत नहीं है। चलिए इसके बारे में जानें…
Instant Water Geyser के फायदे
- पॉकेट-फ्रेंडली प्राइस
जहां एक रेगुलर बड़े गीजर का प्राइस 8 से 10 हजार रुपये होता है, तो वहीं इस Instant Water Geyser की कीमत काफी कम है। ये गीजर आपको ऑफलाइन मार्केट में आपको इमर्शन रॉड की कीमत में मिल जाएगा।
- साथ के साथ पानी गर्म
इस छोटू गीजर की एक और खास बात है कि इसमें आपको गर्म पानी के लिए वेट करने की जरूरत नहीं है। ऑन करने के 5 सेकंड बाद ही गर्म पानी आने लगता है। अगर आप ज्यादा गर्म पानी चाहते हैं तो नल को थोड़ा कम खोलें, इससे आपको ज्यादा गर्म पानी मिलेगा।
- कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल
यही नहीं ये इतना छोटा है कि आप इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं और ये बहुत कम जगह में फिट हो जाता है। अगर बाथरूम काफी छोटा है तो भी ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
- लो पावर कंजम्पशन
इसके अलावा इस छोटू गीजर को चलाने पर बिजली का बिल भी कम आता है। यानी बचत के साथ आपको बेहतर परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
Flipkart पर कई Instant Water Geyser मौजूद
फ्लिपकार्ट से आप HARMAN INDUSTRIES 1 L Instant Water गीजर खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 1,039 रुपये है। हालांकि दिल्ली की ऑफलाइन मार्केट में हमने इसका प्राइस पता किया है, जहां से आप इसे सिर्फ 700 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें एक थोड़ा बेहतर मॉडल भी आता है जिसमें सेफ्टी के लिए MCB switch लगा होता है जिसकी ऑफलाइन मार्केट में कीमत 900 रुपये है।
इन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन
अगर आपका छोटा परिवार है या आप अकेले रहते हैं, तब तो ये गीजर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आपकी अलग-अलग जगह पोस्टिंग होती रहती है तो भी आप इस गीजर को खरीद सकते हैं क्योंकि ये साइज में काफी छोटा है और पोर्टेबल है। इमर्शन रॉड से अगर इसे कंपेयर करें तो ये ज्यादा बेहतर ऑप्शन लगता है।
ये भी पढ़ें : फोन के ये दो सीक्रेट कोड अभी लगा दो…फिर देखो कमाल, एक Wifi तो दूसरा डिवाइस को कर देगा फास्ट!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines