Instagram's Threads App: आ गया ट्विटर को टक्कर देने इंस्टा का थ्रेड ऐप, जानें इस्तेमाल और डाउनलोड करने का तरीका?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Instagram’s Threads App: प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग को टक्कर देने के लिए मेटा ने एक नए प्लेटफॉर्म को शुरू किया है। ट्विटर प्रतियोगी थ्रेड्स अब वेब यूजर्स के साथ-साथ एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है। थ्रेड्स के जरिए मार्क जुकरबर्ग और एलोन मस्क के बीच तगड़ा मुकाबला भी हो सकता है। आइए इंस्टाग्राम के थ्रेड्स माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इंस्टाग्राम का थ्रेड्स ऐप एक तरह का माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जो ट्विटर और कू जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर दे सकता है। थ्रेड्स पर आप 500 अक्षरों तक टेक्स्ट-आधारित पोस्ट बना सकते हैं। इसके अलावा तस्वीर और पांच मिनट तक की वीडियो भी साझा कर सकते हैं। ये ऐप तुलनात्मक रूप से ट्विटर के समान दिखता है, जिसमें लाइक, कमेंट, रीपोस्ट और थ्रेड साझा करने के ऑप्शन्स हैं।
दरअसल, थ्रेड्स इंस्टाग्राम से काफी जुड़ा हुआ है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप अपने इंस्टाग्राम यूजर नाम के साथ लॉग इन कर सकते हैं। इसके साथ ही उन सभी लोगों को आसानी से फॉलो कर सकते हैं जिन्हें आप इंस्टाग्राम या दूसरे प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं।
थ्रेड्स अपने यूजर्स को 500 अक्षरों तक पोस्ट करने की अनुमति देता है। इसमें ट्विटर के समान कई फीचर्स शामिल हैं। इस पर आप 5 मिनट तक के लिंक वाली वीडियो और फोटो को शेयर कर सकते हैं। यहां पर पोस्ट की एक फीड देखते हैं, जो मेटा “थ्रेड्स” कहलाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: