कहीं आपका Instagram तो नहीं हो गया Hack? इन 3 Tricks से फटाफट जानें
Instagram Tips and Tricks: क्या आप भी इंस्टाग्राम का यूज करते हैं? और अकाउंट हैक तो नहीं इस बात से परेशान हैं तो इस ट्रिक को जरूर जान लें…
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Instagram Tips and Tricks: इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। करोड़ों लोग रोजाना इस पर लाखों पोस्ट शेयर करते हैं। कुछ तो अब इसके जरिए पैसा भी कमा रहे हैं लेकिन क्या आप भी इस बात से परेशान हैं कि कहीं आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है? या कैसे पता करें कि अकाउंट सेफ है या नहीं? तो इसे जानने के लिए आज हम आपको 3 Tricks बताएंगे। आइये विस्तार से जानते हैं…
जब हैकर्स इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लेते हैं तो वे सबसे पहले अकाउंट की डिटेल्स बदलने की कोशिश करने लगते हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो आप अपने अकाउंट से पूरा कंट्रोल खो सकते हैं। आप यह देखने के लिए अपने ईमेल में जाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि क्या आपको इंस्टाग्राम सपोर्ट से कोई ऐसा मैसेज तो नहीं आया जिसमें आपके अकाउंट में हुए बदलाव के बारे में बताया गया है।
इस वीडियो से भी जानें इसके बारे में
https://www.youtube.com/shorts/bJ-QRZCTrZE
क्या आप जानते हैं इंस्टाग्राम आपके अकाउंट पर ब्राउजर और इंटरनेट डिवाइस एक्टिविटी का रिकॉर्ड रखता है। इसलिए अगर कोई डिवाइस आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में साइन इन करता है, तो आप इसे एक्टिविटी रिकॉर्ड में देख सकते हैं। यहां यदि आपको कोई ऐसा डिवाइस मिलता है जिसे आप नहीं जानते हैं, तो यह हैक किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट का सिग्नल देता है।
जब भी आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होता है तो Unusual एक्टिविटी बढ़ जाती है। कई बार तो हैकर्स अकाउंट हैक करने के बाद आपके दोस्तों को मैसेज करके पैसों की मांग भी करने लग जाते हैं। आपके अकाउंट से जुड़ी Unusual एक्टिविटी का मतलब उन फोटो को ढूंढना भी हो सकता है जिन्हें आपने अपने पेज पर पोस्ट नहीं किया है। हालांकि, हैकर्स अक्सर ऐसा करने से बचते हैं क्योंकि आपका कोई भी फॉलोअर्स दूसरे प्लेटफॉर्म पर आपसे इसको लेकर कांटेक्ट कर सकता है।
इस वीडियो से जानें हैक हुए अकाउंट को रिकवर करने का तरीका
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: