How to Earn Money From Instagram: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम इन दिनों सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक बना हुआ है। भारत समेत दुनियाभर में इसके करोड़ों यूजर्स हैं। समय-समय पर कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स रोल आउट करती रहती है। अब तो क्रिएटर्स इसके जरिए हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो कम फॉलोवर्स होने पर भी इसके जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं। वहीं आज हम आपको ऐसे ही तीन तरीके बताएंगे जिसके जरिए आप भी अपने अकाउंट से अच्छी Earning कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्रांड के साथ कोलैब
इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने का सबसे अच्छा जरिया किसी ब्रांड के साथ कोलैब करना है। हालांकि इसके लिए आपके पास अच्छे और एक्टिव फॉलोवर्स का होना बेहद जरूरी है। इसके बाद आप ब्रांड के लिए कोई रील या पोस्ट शेयर करके उसके प्रमोशन के बदले में पैसा ले सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि छोटे छोटे बच्चे भी आज इसके जरिए लाखों कमा रहे हैं। अगर आपके अकाउंट का इंगेजमेंट अच्छा है तो भी आप किसी ब्रांड से पेड प्रमोशन ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
Affiliate Marketer
आप इंस्टाग्राम पर एफिलिएट मार्केटिंग करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। बहुत से क्रिएटर्स को आपने देखा होगा कि वह कभी-कभी किसी वेबसाइट या लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। इसी तरह ये एफिलिएट मार्केटिंग काम करती है। इसके जरिए आप खुद के ब्रांड को भी प्रमोट करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आप ऐसे किसी पोस्ट से $50-$200 के बीच या उससे भी ज्यादा कमा सकते हैं।
ऑफर पेड सब्सक्रिप्शन
एक बार जब आपके कंटेंट बेस पर अच्छे फैंस हो जाएं, तो इसके बाद केवल पे करने वाले यूजर्स के लिए स्पेशल कंटेंट पेश करें। इंस्टाग्राम पर सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी क्रिएटर्स के लिए खुला है जिनके फॉलोवर्स 10,000 से ज्यादा हैं। इंस्टाग्राम पर सब्सक्रिप्शन से पैसे कमाने के लिए आप पैट्रियन जैसे थर्ड-पार्टी टूल का भी यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : S24 खरीदें या OnePlus 12 के लिए करें इंतजार?
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines