Instagram Tips and Tricks 2024: साल 2020 में जब भारत में टिकटॉक जैसे चीनी ऐप्स बैन हुए, तब इंस्टाग्राम को मौका मिला। खासकर Reels फीचर के आने के बाद इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो बनाने और देखने का सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया, लेकिन इस बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही प्लेटफॉर्म पर हैकिंग के खतरे भी बढ़ गए हैं।
हाल ही में एक डिजिटल क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने Instagram हैकिंग से जुड़े एक नए खतरे के बारे में बताया है। इसका इस्तेमाल करने के लिए न तो किसी सॉफ्टवेयर की जरूरत है और न ही आपको कोई पैसा खर्च करना है। बस आपको कुछ देर के लिए सामने वाले का अकाउंट एक्सेस चाहिए। उसके बाद आप उसका पूरा अकाउंट अपने पास लॉगिन कर सकते हैं।
कैसे काम करती है ये ट्रिक?
दरअसल, हाल ही में डिजिटल क्रिएटर Rajesh Swami ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे आप बिना किसी पासवर्ड के किसी का भी अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं? इतना ही नहीं इस काम के लिए आपको किसी OTP की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ एक लिंक कॉपी करने से आपका सारा काम हो जाएगा।
इसके लिए आपको सबसे पहले सामने वाले के अकाउंट का Session ID कॉपी करनी है। यह आपको एक लिंक की तरह दिखाई देगी। बाद में इसे अपने अकाउंट में आकर रिप्लेस कर देना है। रिफ्रेश करते ही सामने वाले का अकाउंट आपके पास लॉगिन हो जाएगा। आप वीडियो के जरिए इस ट्रिक को डिटेल में समझ सकते हैं।
कैसे रखें अकाउंट को सेफ?
हालांकि इस हैक से बचने का एक छोटा-सा जुगाड़ भी है, आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपने अकाउंट को सभी जगह से लॉगआउट कर देना है। इससे Session ID एंड हो जाएगी, जिससे सामने वाला आपका अकाउंट यूज नहीं कर पाएगा। ध्यान रखें कि कभी भी अपना ID किसी सिस्टम में लॉगिन करके न छोड़ें। ऐसा करना आपको किसी दिन बड़ी मुश्किल में डाल सकता है।
अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें?
- पासवर्ड बदलें: सबसे पहले किसी भी डिवाइस से जहां आप लॉग इन कर सकते हैं, वहां जाकर अपना पासवर्ड बदलें। एक मजबूत पासवर्ड चुनें, जिसमें लेटर्स-नंबर्स और स्पेशल चरक्टेर्स हों।
- ईमेल और फोन नंबर बदलें: हैकर आपके अकाउंट को रिकवर करने के लिए आपके ईमेल या फोन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए अगर पॉसिबल हो तो इन दोनों को तुरंत बदल दें।
- Two-factor Authentication: 2FA एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी ऑफर करती है, जो आपके अकाउंट को हैक होने से बचाती है। इसे जरूर चालू करें।
- इंस्टाग्राम को रिपोर्ट करें: इंस्टाग्राम को अपने अकाउंट के हैक होने के बारे में जानकारी दें। वे आपको अपना अकाउंट वापस पाने में मदद करेंगे।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines