Instagram Tips and Trick: भारत में WhatsApp से भी ज्यादा आजकल लोग Instagram के दीवाने हो गए हैं। जब से प्लेटफॉर्म पर रील फीचर आया है तब से लोग दिनभर ऐप पर स्क्रॉल कर रहे हैं। रील्स फीचर इस ऐप की पॉपुलैरिटी को नेक्स्ट लेवल पर ले गया है। आज इस प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ लोग काफी फेमस भी हो गए हैं जबकि कुछ को अपना सच्चा प्यार भी इसी ऐप ने दिया है। हालांकि कहीं न कहीं मन में ये डर भी बना रहता है कि कहीं मेरी वाली मुझे चीट तो नहीं कर रही? कहीं मेरे बाबू के दो-तीन बाबू और तो नहीं?
ऐसे में कुछ लोग तो सीधे-सीधे अपनी गर्लफ्रेंड की ID का पासवर्ड ही ले लेते हैं जबकि कुछ को ऐसा करना सही नहीं लगता। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो ऐसे में अपनी बाबू पर नजर रखने के लिए आप इस खास ट्रिक का यूज भी कर सकते हैं। इस ट्रिक के लिए आपको पॉसवर्ड मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए जानें कैसे काम करेगी ये ट्रिक…
ये खास फीचर करेगा मदद…
दरअसल Instagram ने हाल ही में एक Supervision नाम से फीचर रोल आउट किया था जिसका यूज करके आप अपने बाबू पर नजर रख सकते हैं। ये फीचर इंस्टाग्राम ऐप के अंदर ही मौजूद है जिसका मतलब है कि इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। यही नहीं आप अगर एक बार इस फीचर को ऑन कर देते हैं तो इसके बाद आपका बाबू कहां, कब, किसके साथ बातें कर रहा है, किसकी पोस्ट लाइक कर रहा है ऐसी सारी जानकारी मिनटों में जान सकते हैं। चलिए जानें इसका यूज कैसे करें…
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
इस फीचर को कैसे करें यूज?
- इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले आपको अपना Instagram ऐप ओपन करना है।
- इसके बाद अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाना है।
- अब आपको प्रोफाइल के टॉप राइट में दिख रही थ्री लाइन पर क्लिक करना है।
- इधर से आपको सेटिंग एंड प्राइवेसी के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- थोड़ा सा स्क्रॉल करने के बाद अब यहां आपको Supervision नाम से फीचर दिखाई देगा।
- Supervision फीचर को ओपन करें यहां अपने बाबू को ऐड कर लें या फिर यहां से लिंक कॉपी करके उसे सेंड कर दें।
- जैसे ही आपका पार्टनर इस लिंक को ओपन करके एक्सेप्ट करेगा तो ये उसकी सारी पोल खोल देगा।
वीडियो से भी जानें इस ट्रिक को…
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines