Instagram का नया फीचर, अब सीक्रेट कोड के जरिए मिलेगा Exclusive कंटेंट

इंस्टाग्राम ने एक नया और दिलचस्प फीचर लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसे ‘लॉकबल पोस्ट’ कहा जाएगा। इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपनी पोस्ट्स को सीक्रेट कोड के जरिए छिपा सकते हैं, जिसे फॉलोअर्स को ढूंढकर खोलना होगा। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

Instagram new feature

Instagram new feature

इंस्टाग्राम ने एक ऐसा फीचर टेस्ट करना शुरू किया है, जो आपकी पोस्ट को एक सीक्रेट कोड के पीछे छिपा सकता है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आपकी पसंदीदा पोस्ट को देखने के लिए आपको एक सीक्रेट कोड ढूंढना होगा? यह फीचर ‘लॉकबल पोस्ट’ के नाम से जाना जाएगा और इसके जरिए क्रिएटर्स अपनी पोस्ट्स को केवल चुनिंदा लोगों के लिए एक्सक्लूसिव बना सकते हैं। अब सवाल यह है कि यह फीचर कब और कैसे उपलब्ध होगा? इंस्टाग्राम ने इसे कुछ यूजर्स के लिए टेस्ट किया है। आइए जानते हैं इस नई सुविधा के बारे में।

लॉकबल पोस्ट फीचर का परिचय

इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर ‘लॉकबल पोस्ट’ टेस्ट करना शुरू किया है, जिससे क्रिएटर्स अपनी पोस्ट्स को एक सीक्रेट कोड के पीछे छिपा सकते हैं। इस फीचर में पोस्ट को देखने के लिए फॉलोअर्स को एक खास कोड डालना होगा। इंस्टाग्राम ने अपनी आधिकारिक डिजाइन अकाउंट पर इस फीचर को दिखाया है, लेकिन अभी तक इसके लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कैसे काम करेगा लॉकबल पोस्ट फीचर

इंस्टाग्राम का नया फीचर ऐसा है कि जब आप किसी पोस्ट को खोलने की कोशिश करते हैं तो आपको एक लॉक स्क्रीन दिखाई देती है। उस पोस्ट को देखने के लिए आपको एक सीक्रेट कोड डालना पड़ता है, जो पोस्ट के कैप्शन और लॉक स्क्रीन पर दिए गए हिंट्स से मिल सकता है। इंस्टाग्राम ने जो पोस्ट टेस्ट किए थे, उनमें कोड ‘threads’ था। जब यह कोड डाला गया तो एक रील खुली जिसमें ‘coming soon’ लिखा था। इसका मतलब है कि इंस्टाग्राम यह फीचर जल्द ही लॉन्च कर सकता है।

क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए फायदे

सोशल सैमोजा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर का इस्तेमाल क्रिएटर्स और ब्रांड्स अपनी फॉलोइंग के साथ खास पोस्ट्स शेयर करने के लिए कर सकते हैं। इससे यूजर्स को अपने पोस्ट्स पर ज्यादा एंगेजमेंट मिल सकता है। इसके अलावा, कंपनियां इसे अपनी मार्केटिंग कैंपेन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यूजर्स इसे चुनिंदा फॉलोअर्स के साथ कुछ खास पोस्ट्स शेयर करने के लिए भी यूज कर सकते हैं।

लॉकबल पोस्ट फीचर की उपलब्धता

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि इंस्टाग्राम इस फीचर में सिर्फ रील्स को ही छिपाने की सुविधा देगा या फिर वीडियो और इमेज पोस्ट्स को भी लॉक किया जा सकेगा। अभी इंस्टाग्राम ने इस फीचर के लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा यह भी नहीं पता कि यह फीचर धीरे-धीरे लॉन्च होगा या सभी यूजर्स के लिए एक साथ मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ