Instagram Teen Suicide Search Alert: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में बहस तेज है. इसी बीच Meta Platforms के मालिकाना हक वाले Instagram ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब अगर कोई टीनएजर प्लेटफॉर्म पर बार-बार सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़े शब्द सर्च करता है, तो उसके माता-पिता को अलर्ट भेजा जाएगा. कंपनी का कहना है कि यह कदम बच्चों को समय रहते मदद दिलाने के लिए उठाया गया है.
क्या है नया अलर्ट सिस्टम?
इंस्टाग्राम पहली बार ऐसा करने जा रहा है कि वह सिर्फ सर्च ब्लॉक करने या हेल्पलाइन की जानकारी दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीधे माता-पिता को भी सूचित करेगा. अगर किसी टीनएजर ने कम समय में कई बार सुसाइड या सेल्फ-हार्म से जुड़े शब्द खोजे, तो पैरेंट्स को नोटिफिकेशन मिलेगा. यह सुविधा उन परिवारों के लिए होगी जिन्होंने ऑप्शनल सुपरविजन सेटिंग में साइन अप किया है.
किन देशों में पहले शुरू होगा?
कंपनी ने बताया है कि अगले हफ्ते से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में यह अलर्ट सिस्टम शुरू होगा. इसके बाद धीरे-धीरे इसे बाकी देशों में भी लागू किया जाएगा. ये सभी यूजर्स इंस्टाग्राम के ‘टीन अकाउंट’ फीचर का हिस्सा हैं, जहां पहले से कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू हैं. हालांकि अभी इसमें भारत नाम शामिल नहीं है.
अभी तक क्या करती थी इंस्टाग्राम?
अब तक इंस्टाग्राम ऐसी सर्च को ब्लॉक कर देता था और यूजर्स को सपोर्ट रिसोर्स या हेल्पलाइन की ओर रीडायरेक्ट करता था. कंपनी का कहना है कि सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट के खिलाफ उसकी सख्त पॉलिसी है. नया अलर्ट सिस्टम उसी प्रयास को और मजबूत बनाने की कोशिश है.
सरकारों का बढ़ता दबाव
ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी से जुड़ा कदम उठाया था. इसके बाद ब्रिटेन ने जनवरी में कहा कि वह भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सख्त नियमों पर विचार कर रहा है. स्पेन, ग्रीस और स्लोवेनिया जैसे देश भी एक्सेस सीमित करने के विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं. ऐसे माहौल में टेक कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वे खुद से ठोस कदम उठाएं.
टीन अकाउंट में माता-पिता की भूमिका
16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ‘टीन अकाउंट’ की सेटिंग बदलने के लिए माता-पिता की इजाजत जरूरी होती है. इसके अलावा माता-पिता, अपने बच्चे की सहमति से, मॉनिटरिंग की एक अतिरिक्त लेयर भी जोड़ सकते हैं. नया अलर्ट सिस्टम इसी मॉनिटरिंग फीचर का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें- Instagram के लिए फेक फॉलोअर्स खरीदना पड़ सकता है भारी! यहां जान लें पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
15 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
18 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
19 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
20 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines