Parental control on Instagram: मेटा के फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram ने अपने कस्टमर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आया है। हम टीन अकाउंट की बात कर रहे हैं, जिसे इंस्टाग्राम लाने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले 2024 में टीन अकाउंट पेश किए थे। हालांकि, उस समय टीन अकाउंट केवल यू.एस., यू.के., ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में उपलब्ध थे।
अब लगभग पांच महीने बाद मेटा ने भारत में यह सुविधा लॉन्च की है। टीन अकाउंट के साथ 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ऐप के भीतर स्पेसिफिक सेटिंग में बदलाव करने और कुछ सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने माता-पिता या अभिभावकों की अनुमति की जरूरत होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी
इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि टीन अकाउंट डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट होते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें अपने फॉलोअर्स को एक्सेप्ट करना होगा और नॉन-फॉलोअर्स प्लेटफॉर्म पर उनके द्वारा पोस्ट किए गए कॉन्टेंट को देख या उससे इंटरैक्ट नहीं कर सकते हैं। टीन अकाउंट उपयोगकर्ता केवल उन अकाउंट से मैसेज हासिल कर सकते हैं जिन्हें वे फॉलो करते हैं या जिनके साथ वे पहले से जुड़े हुए हैं।
इसके अलावा, टीन अकाउंट वाले यूजर को रोज 60 मिनट उपयोग करने के बाद ऐप से बाहर निकलने के लिए एक नोटिफिकेशन किया जाता है। टीन अकाउंट रात 10 बजे से सुबह 7 बजे के बीच स्लीप मोड के साथ आते हैं। यह रात भर के लिए नोटिफिकेशन और डीएम को म्यूट कर देता है।
टीन अकाउंट उन लोगों को टैग या मेंशन करने की सीमा भी तय करते हैं जिन्हें यूजर पहले से फॉलो कर रहे हैं। इंस्टाग्राम ने टीन अकाउंट में डिफॉल्ट रूप से अपने एंटी-बुलिंग फीचर, हिडन वर्ड्स को भी सक्षम किया है। बता दें कि हिडन वर्ड्स फीचर यूजर को कमेंट, मैसेज रिक्वेस्ट और सुझाए गए पोस्ट से शब्दों, फ्रेज और इमोजी को फिल्टर करने देता है।
ज्यादा बेहतर पेरेंट कंट्रोल
इंस्टाग्राम पर टीन अकाउंट माता-पिता के लिए कई तरह के सुपरविजन टूल भी लाते हैं। ये टूल आपको अपने बच्चों के अकाउंट को मॉनिटर करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उनके अकाउंट की सेटिंग में बदलाव करने देते हैं। इंस्टाग्राम के इस फीचर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रिस्ट्रिक्टेड सेटिंग में किसी भी बदलाव के लिए माता-पिता की मंजूरी की जरूरत होगी। माता-पिता 16 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए सुपरविजन फीचर भी सक्षम कर सकते हैं।
नए सुपरविजन टूल के साथ, माता-पिता उन लोगों की लिस्ट भी देख सकते हैं, जिन्हें उनके बच्चों ने पिछले सात दिनों में मैसेज भेजा है। माता-पिता द्वारा निर्धारित डेली यूज लिमिट तक पहुंचने के बाद बच्चे इंस्टाग्राम तक एक्सेस नहीं कर पाएंगे। माता-पिता दिन या रात में किसी खास समय पर इंस्टाग्राम तक एक्सेस को प्रतिबंधित भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Red Rush Days Sale: लूट लो! स्मार्टफोन ही नहीं; इन गैजेट्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines