Instagram Stories Restyle Feature: Instagram अब अपने यूजर्स को फोटो और वीडियो एडिट करने का बिल्कुल नया तरीका दे रहा है. Meta ने अपने AI टूल्स को सीधे Instagram Stories में जोड़ दिया है, जिससे अब आप किसी बाहरी ऐप या बॉट चैट की जरूरत के बिना, अपनी तस्वीरों और वीडियोज को तुरंत एडिट कर सकेंगे. बस एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालिए और AI आपकी फोटो या वीडियो को आपकी चाहत के हिसाब से बदल देगा.
AI अब सीधे Instagram Stories में
पहले Meta का AI एडिटिंग टूल सिर्फ चैटबॉट के जरिए काम करता था. यानी, आपको पहले AI से चैट करनी पड़ती थी और फिर एडिट की गई इमेज डाउनलोड करनी होती थी. लेकिन अब कंपनी ने इसे Stories सेक्शन में सीधे इंटीग्रेट कर दिया है. इससे एडिटिंग का प्रोसेस और भी आसान और फास्ट हो गया है.
यूजर्स को यह नया फीचर Restyle मेन्यू में मिलेगा, जो Stories के टॉप पर पेंटब्रश आइकन पर टैप करने से खुलता है. यहां Add, Remove और Change जैसे तीन ऑप्शन मिलेंगे. इसके बाद आप टेक्स्ट में लिखकर बता सकते हैं कि क्या बदलना है जैसे “ब्लैक टी-शर्ट को रेड कर दो या बैकग्राउंड में ताजमहल जोड़ दो या इनके हाथों में फुलझड़ी पकड़ा दो.
फोटो और वीडियो के लिए प्रीसेट इफेक्ट्स भी
Instagram ने इस अपडेट में प्रीसेट इफेक्ट्स भी दिए हैं, जिससे एडिटिंग और भी आसान हो जाती है. यूजर्स फोटो में कपड़ों का रंग बदल सकते हैं, वॉटरकलर जैसे आर्ट फिल्टर लगा सकते हैं, या वीडियो सीन को स्नो, फ्लेम्स या सनसेट जैसे विजुअल इफेक्ट्स में बदल सकते हैं. यह फीचर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार हैं जिन्हें एडिटिंग की ज्यादा जानकारी नहीं होती या जो अलग-अलग ऐप्स में समय नहीं लगाना चाहते.
AI इस्तेमाल करने पर ये शर्तें लागू होंगी
जब आप Instagram पर Meta AI का इस्तेमाल करते हैं, तो आप कंपनी की AI Terms of Service से सहमत होते हैं. इन शर्तों के अनुसार, Meta आपके द्वारा अपलोड की गई फोटो और वीडियो का विश्लेषण कर सकता है, कंटेंट को बदल सकता है और उसके आधार पर नए विजुअल जेनरेट कर सकता है.
Meta के बढ़ते AI फीचर्स और नए प्रयोग
Meta लगातार अपने सभी प्लेटफॉर्म्स पर AI फीचर्स बढ़ा रहा है ताकि वह मार्केट में प्रतिस्पर्धी बना रहे. हाल ही में कंपनी ने Write with Meta AI नाम का फीचर टेस्ट किया है, जो Instagram पोस्ट्स पर कमेंट लिखने के सुझाव देता है. इसके अलावा, Meta ने Vibes नाम से एक नया AI-Generated वीडियो फीड भी लॉन्च किया है.
TechCrunch के मुताबिक, इन फीचर्स के बाद iOS और Android पर Meta AI के दैनिक एक्टिव यूजर्स सिर्फ चार हफ्तों में 7.7 लाख से बढ़कर 27 लाख हो गए.
सेफ्टी के लिए Meta के नए पैरेंटल कंट्रोल्स
Meta ने हाल ही में पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी लॉन्च किए हैं ताकि पेरेंट्स अपने बच्चों की AI एक्टिविटीज पर नजर रख सकें. इससे माता-पिता यह देख सकते हैं कि उनके टीनेजर्स AI चैट्स में क्या कर रहे हैं और चाहें तो उन्हें बंद भी कर सकते हैं. यह कदम उन परिवारों के लिए अहम है जो ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर सजग हैं.
Instagram को मिला AI का नया चेहरा
Instagram का यह अपडेट यूजर्स के लिए क्रिएटिविटी की एक नई दुनिया खोल देता है. अब कोई भी अपनी फोटो या वीडियो को सिर्फ एक लाइन लिखकर एडिट कर सकता है चाहे वह रंग बदलना हो, बैकग्राउंड रिप्लेस करना हो या किसी इफेक्ट को जोड़ना. Meta की यह पहल सोशल मीडिया एडिटिंग को और भी आसान, स्मार्ट और मजेदार बना देगी.
ॉये भी पढ़ें- अब अपनी पसंद की डिजाइन में बदल सकेंगे Instagram आइकन, इन यूजर्स को मिलेगा ये खास फीचर
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
26 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines