Instagram Scam Money: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स तो हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुके हैं। हालांकि, पहले के मामले में इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं बल्कि बैंक खाते के लिए खतरनाक हो चुका है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया से जुड़े कई मामले ऐसे सामने आए हैं जहां लोगों के बैंक खाते से पैसे जाने की वजह ये ऐप्स बने हैं। हाल ही में व्हाट्सएप ग्रुप के कारण कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई हैं। वहीं, अब ताजा मामला इंस्टाग्राम का सामने आया है।
कर्नाटक के मंगलुरु की रहने वाली एक महिला के लिए इंस्टाग्राम चलाना भारी पड़ गया और उसके बैंक खाते से लाखों रुपये गायब हो गए। महिला के बैंक खाते से करीब 74 लाख रुपये उड़ गए हैं, जिसकी वजह इंस्टाग्राम पर चल रहा एड बताया जा रहा है। आइए आपको इस मामले के बारे में विस्तार से बताने के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के कुछ टिप्स भी बताते हैं।
शेयर ट्रेडिंग घोटाले के कई लोग शिकार
दरअसल, मार्केट में एक नया घोटाला शेयर ट्रेडिंग का चल रहा है। व्हाट्सएप पर फाइनेंस ग्रुप के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है तो वहीं, इंस्टाग्राम से भी एड के माध्यम से एक महिला के साथ ठगी हुई है। शेयर ट्रेडिंग या शेयर मार्केट में पैसे कमाने के झांसे वाले मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हम जिस मामले की बात कर रहे हैं उसमें एक महिला इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप दोनों के यूज के साथ ठगी की शिकार हुई है।
ये भी पढ़ें- Amazon Sale: भारी छूट के ऑफर्स न खाली कर दें बैंक खाता
क्या है पूरा मामला?
एक रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च को इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने के दौरान महिला ने शेयर ट्रेडिंग के एड पर अधिक पैसा कमाने की जानकारी के लिए क्लिक किया। एड में दिख रहे नंबर पर महिला ने जानकारी के लिए मैसेज किया था, जिसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। व्हाट्सएप पर बातचीत करने के दौरान वो अनजान व्यक्ति शेयर मार्केटिंग से संबंधित जानकारी रखने वाला और भरोसेमंद लगा। इसके बाद उस अनजान शख्स ने एक लिंक भी शेयर किया जिस पर क्लिक करके वो “D101 Artemis Seminar Group” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गई।
इसी ग्रुप में 25 अप्रैल को महिला ने एक और लिंक पर क्लिक किया जो “आर्टेमिस प्रॉफिट ट्रेडिंग” के नाम से था। इस कंपनी के लिंक पर क्लिक करके शेयर बाजार के लिए अकाउंट ओपन करवाया गया। साथ ही जालसाज ने महिला से ज्यादा निवेश पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा, ये भी कहा। इतना ही नहीं, महिला से धीरे-धीरे करके 15 जुलाई से लेकर 4 जुलाई तक के बीच कुल 73.6 लाख रुपये अलग-अलग बैंकों में जमा करा लिए गए। इसके अलावा महिला ने 50 हजार रुपये अलग से भी दिए। इस तरह से करीब 74 लाख रुपये के आसपास महिला ने पैसे गवा दिए।
नहीं मिले पैसे वापस
करीब 74 लाख रुपये गवा देने के बाद महिला को जानकारी हुई कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। हालांकि, इसके बाद महिला ने खूब कोशिश की कि उसके पैसे वापस मिल सकें लेकिन फिर भी वो अपने पैसे हासिल नहीं कर सकी। इस मामले की जानकारी महिला ने साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध शाखा को दी। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।
ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें?
- किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- अनजान नंबर से संपर्क करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।
- किसी भी यूआरएल पर क्लिक न जाएं।
- ऑनलाइन लेन-देन के दौरान ये ध्यान रखें कि आप किसे पैसे भेज रहे हैं।
ये भी पढ़ें- PAN Card यूजर्स सावधान! Fraud से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
15 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines