Instagram Reels New Features: इंस्टाग्राम रील्स पॉपुलर फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप पर एंटरटेनिंग और Informative वीडियो बनाने और शेयर करने का एक मजेदार तरीका है। मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफार्म पर कंपनी ने रील्स को 2020 में पेश किया था, जिसके कुछ ही समय बाद टिकटॉक सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया। हालांकि प्राइवेसी और सिक्योरिटी रीजंस के चलते भारत समेत कई देशों ने इस पर बैन लगा दिया।
इसके बाद भारत में इंस्टाग्राम रील्स तेजी से पॉपुलर होने लगी। तब से कंपनी भी लगातार अपने प्लेटफार्म पर बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रही है। वहीं आज हम आपको ऐप में मौजूद ऐसे ही 3 जबरदस्त फीचर्स बताएंगे जिससे आपका रील्स बनाने का तरीका ही बदल जाएगा। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीडियो से भी जानें कुछ खास फीचर्स
https://www.youtube.com/watch?v=LZtnbQb0fo4
Text to Speech Feature
अब आप इंस्टाग्राम रील्स में टेक्स्ट को स्पीच में भी बदल सकते हैं। जी हां, कंपनी ने इसके लिए ऐप में 10 अलग अलग वॉइस को ऐड किया है जिसका यूज आप अपने टेक्स्ट को स्पीच में बदलने के लिए कर सकते हैं। ये फीचर उन लोगों की काफी मदद करेगा जो बिना फेस दिखाए भी अपनी बात लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं।
Watch Time
क्या आप जानते हैं अब आप अपनी रील्स का वॉच टाइम भी देख सकते हैं। आपकी रील को कितने वक्त तक किसी यूजर ने वॉच किया अब आप इस बात का भी पता लगा सकते हैं। ये फीचर यूट्यूब के वॉच टाइम फीचर की तरह ही काम करता है। इससे आप ये भी जान सकते हैं कि आपकी वीडियो को कोई पूरा भी देख रहा है या स्वाइप करके आगे बढ़ गया। वीडियो का एवरेज वॉच टाइम क्या है यह जानने का ये बेस्ट तरीका है।
ये भी पढ़ें : जानिए क्या है Call Forwarding Scam
Undo Redo Button
अभी तक इंस्टाग्राम रील्स में कोई भी Undo या Redo बटन नहीं था लेकिन हाल ही में कंपनी ने एक अपडेट के बाद इस फीचर को भी पेश किया है। एडिटिंग के दौरान अब आप एक क्लिक पर किसी भी एक्शन को Undo या Redo कर सकते हैं। जो आपका काफी वक्त बचा सकता है। बहुत समय से यूजर्स इस फीचर की मांग कर रहे थे।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines