बार-बार वही Reels देखकर हो गए हैं तंग? अब खुद बदलें अपना Instagram एल्गोरिदम, जानें कैसे

Instagram ने एक नया फीचर रोल आउट किया है, जिसकी मदद से यूजर पहली बार अपने Reels एल्गोरिदम को खुद कस्टमाइज कर सकेंगे. नए आइकन पर टैप करते ही यूजर्स अपने टॉप इंटरस्ट देख पाएंगे, टॉपिक्स बढ़ा-घटा सकेंगे और फीड को अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकेंगे.

Instagram Reels

Instagram का सबसे बड़ा अपडेट. (Photo-Freepik)

Instagram Reels New Feature: अगर आप भी Instagram पर बार-बार वही तरह के Reels देखकर परेशान हो चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए है. हम अक्सर शिकायत करते हैं कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम हमें वही कंटेंट दिखाता है, जिसकी हमें जरूरत नहीं होती. लेकिन अब इंस्टाग्राम ने पहली बार यूजर्स को यह अधिकार दिया है कि वे खुद तय करें कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं. नए फीचर की मदद से आप अपने Reels टैब में दिखाई देने वाले कंटेंट को अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं.

Reels एल्गोरिदम को कैसे बदला जा सकेगा?

Instagram अब Reels टैब में एक नया विकल्प दे रहा है, जहां से यूजर अपने इंटरस्ट सेट कर सकेंगे. इस टैब के टॉप-राइट में दिल के साथ दो लाइनों वाला नया आइकन दिखाई देगा. इस पर टैप करते ही आपको उन टॉपिक्स की लिस्ट मिलेगी, जिन्हें Instagram मानता है कि आप पसंद करते हैं. यहां से आप बता सकते हैं कि कौन-से टॉपिक्स आप ज्यादा देखना चाहते हैं और किन्हें कम. इसके बाद आपका Reels एल्गोरिदम आपकी पसंद के हिसाब से खुद को बदलना शुरू कर देगा.

आप क्या-क्या बदल सकते हैं?

इस नए फीचर में यूजर-
• अपने टॉप इंटरस्ट देख पाएंगे
• पसंदीदा टॉपिक्स को बढ़ा या घटा सकेंगे
• सर्च बॉक्स में टॉपिक टाइप करके अपनी फीड कस्टमाइज कर सकेंगे
आप जो भी बदलाव करेंगे, उसके बाद आपकी Reels फीड उसी तरह कंटेंट दिखाने लगेगी.

AI की मदद से और भी पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस

Instagram ने बताया कि इस फीचर में AI भी जरूरी भूमिका निभा रहा है. AI आपके चुने हुए टॉपिक्स को समझकर आपकी फीड को और ज्यादा पर्सनलाइज करेगा. यानी धीरे-धीरे आपकी Reels फीड बिल्कुल आपकी पसंद के कंटेंट से भर जाएगी.

अपने एल्गोरिदम को शेयर भी कर सकते हैं

एक दिलचस्प बात यह है कि अब आप अपना एल्गोरिदम भी शेयर कर सकते हैं. आप अपने पसंदीदा टॉपिक्स को Instagram Story पर शेयर कर सकते हैं, ताकि आपके फॉलोअर्स देख सकें कि आप किस तरह का कंटेंट पसंद करते हैं.

कौन इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएगा?

Instagram ने बताया है कि यह फीचर फिलहाल US में रोल आउट हुआ है. जल्द ही यह अंग्रेजी भाषा में ग्लोबली उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी आने वाले समय में इस फीचर को Reels टैब के अलावा Explore और Instagram के अन्य सेक्शंस में भी शामिल करने की प्लानिंग कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ