Instagram Reels Earning Tips: युवाओं के बीच इंस्टाग्राम का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। पहले के समय में जहां लोग फेसबुक का इस्तेमाल करना पसंद करते थे, लेकिव इंस्टाग्राम की ओर लोगों का ज्यादा रुख बढ़ चुका है और इसके जरिए कई यूजर्स मोटी कमाई भी कर रहे हैं।
जी हां, इंस्टाग्राम चलाकर काफी यूजर्स कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी रील बनाने के शौकीन हैं तो आपके लिए भी कमाई करना आसान हो सकता है। दरअसल, इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा देते हुए पैसे कमाने का मौका दिया है। ऐसे में यूजर्स अपनी रील से पैसे कमा सकेंगे। आइ जानते हैं कैसे?
और पढ़िए –Twitter से क्या अब सभी का हट जाएगा Blue Tick? एलन ने की एक नई घोषणा!
Instagram Reels अपलोड करके करें कमाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों रिल्स की काफी डिमांड है और कई यूजर्स इसे पूरा भी कर रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अब रील के जरिए कमाई कर सकते हैं। बस इसके लिए इंस्टाग्राम डाउनलोड होना चाहिए और आप रील अपलोड करके कमाई कर सकते हैं। लोगों की पसंद के हिसाब से आपकी कमाई हो सकती है।
बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट में बदलें अपना अकाउंट
फोन में इंस्टाग्राम होने या रील अपलोड करने से ही काम नहीं चलेगा, आपको अपने अकाउंट में जाकर कुछ सेटिंग्स चेंज करनी होगी। इसके लिए आपको अपना अकाउंट बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट में बदलना होगा। साथ ही रोजाना रील भी अपलोड करनी होगी। आपका कंटेंट ऑर्जिनल होने के साथ यूजर्स को पसंद भी आना चाहिए।
कैसे अकाउंट को बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट में बदलें?
- अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेटिंग पर जाकर अकाउंट पर क्लिक करें।
- यहां अकाउंट टाइप में ऑप्शन्स होंगे।
- इनमें से आप बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट का चयन कर सकते हैं।
- इस तरह से आपका अकाउंट, बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट में बदल जाएगा।
- इसके बाद आपको बोनस का ऑप्शन मिलेगा।
- अगर ना मिले तो आप इंस्टाग्राम हेल्प से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़िए –iPhone पर धमाकेदार ऑफर्स, यहां पर 33 हजार से ज्यादा की छूट! जानिए Deal of the Day
कैसे होगी इंस्टाग्राम से कमाई? (How to Earn from Instagram)
दरअसल, इंस्टाग्राम पर कई महीने पहले ही स्टार या बोनस का ऑप्शन फीचर आया है। हालांकि, इसे कुछ क्रिएटर के लिए उपलब्ध किया गया है लेकिन जल्द सभी के लिए इस फीचर को रोलआउट कर दिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स रील अपलोड करके कमाई कर सकेंगे। रील में यूजर के नाम के साथ सेंड गिफ्ट ऑप्शन होगा, जिसके तहत फॉलोअर्स रील क्रिएटर को गिफ्ट के तौर पर स्टार भेज सकते हैं।
अगर 45 स्टार मिल जाते हैं तो 95 रुपये की कमाई हो जाएगी जबकि, 300 स्टार मिलने पर क्रिएटर 550 रुपये तक की कमाई कर सकेगा। इसमें लाइक और स्टार सेंड के भरोसे ही कमाई हो सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
9 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines