Instagram Reels से आप भी कमा सकते हैं लाखों रुपये! जानें ये जरूरी बातें...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Instagram Reels Earning Tips: युवाओं के बीच इंस्टाग्राम का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। पहले के समय में जहां लोग फेसबुक का इस्तेमाल करना पसंद करते थे, लेकिव इंस्टाग्राम की ओर लोगों का ज्यादा रुख बढ़ चुका है और इसके जरिए कई यूजर्स मोटी कमाई भी कर रहे हैं।
जी हां, इंस्टाग्राम चलाकर काफी यूजर्स कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी रील बनाने के शौकीन हैं तो आपके लिए भी कमाई करना आसान हो सकता है। दरअसल, इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा देते हुए पैसे कमाने का मौका दिया है। ऐसे में यूजर्स अपनी रील से पैसे कमा सकेंगे। आइ जानते हैं कैसे?
सोशल मीडिया पर इन दिनों रिल्स की काफी डिमांड है और कई यूजर्स इसे पूरा भी कर रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अब रील के जरिए कमाई कर सकते हैं। बस इसके लिए इंस्टाग्राम डाउनलोड होना चाहिए और आप रील अपलोड करके कमाई कर सकते हैं। लोगों की पसंद के हिसाब से आपकी कमाई हो सकती है।
फोन में इंस्टाग्राम होने या रील अपलोड करने से ही काम नहीं चलेगा, आपको अपने अकाउंट में जाकर कुछ सेटिंग्स चेंज करनी होगी। इसके लिए आपको अपना अकाउंट बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट में बदलना होगा। साथ ही रोजाना रील भी अपलोड करनी होगी। आपका कंटेंट ऑर्जिनल होने के साथ यूजर्स को पसंद भी आना चाहिए।
और पढ़िए –iPhone पर धमाकेदार ऑफर्स, यहां पर 33 हजार से ज्यादा की छूट! जानिए Deal of the Day
दरअसल, इंस्टाग्राम पर कई महीने पहले ही स्टार या बोनस का ऑप्शन फीचर आया है। हालांकि, इसे कुछ क्रिएटर के लिए उपलब्ध किया गया है लेकिन जल्द सभी के लिए इस फीचर को रोलआउट कर दिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स रील अपलोड करके कमाई कर सकेंगे। रील में यूजर के नाम के साथ सेंड गिफ्ट ऑप्शन होगा, जिसके तहत फॉलोअर्स रील क्रिएटर को गिफ्ट के तौर पर स्टार भेज सकते हैं।
अगर 45 स्टार मिल जाते हैं तो 95 रुपये की कमाई हो जाएगी जबकि, 300 स्टार मिलने पर क्रिएटर 550 रुपये तक की कमाई कर सकेगा। इसमें लाइक और स्टार सेंड के भरोसे ही कमाई हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: