Instagram Reels Download: भारत समेत दुनिया भर में इंस्टाग्राम सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है और इसे हर दिन करोड़ों लोग यूज करते हैं। मेटा के स्वामित्व वाला ये ऐप अब सिर्फ फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म तक सिमित नहीं है जैसा कि यह अपने शुरुआती दिनों में हुआ करता था। पिछले कुछ समय में कंपनी ने Instagram के लिए कई नए फीचर्स को रोल आउट किया है जिसने ऐप को यूज करने का तरीका ही बदल दिया है। वहीं काफी समय से यूजर्स एक फीचर की मांग कर रहे थे जिसे आखिरकार कंपनी ने सभी के लिए रोल आउट कर दिया है।
वीडियो से भी जानें कैसे डाउनलोड करें रील
रील्स होंगी एक क्लिक पर डाउनलोड
जी हां, हम बात कर रहे हैं रील्स को डाउनलोड करने की। हाल ही में एक घोषणा करते हुए कंपनी ने खुलासा किया है कि दुनिया भर के यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील्स को पब्लिक एकाउंट्स से सीधे अपने कैमरा रोल में डाउनलोड कर सकते हैं। यह फीचर, शुरुआत में कंपनी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पेश किया था। जिसके बाद अब यह आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
कैसे काम करता है फीचर
यह फीचर टिकटॉक पर उपलब्ध डाउनलोड फीचर की तरह ही काम करता, जो यूजर्स को शेयर बटन के अंदर डाउनलोड ऑप्शन ऑफर करता है। हालांकि डाउनलोड की गई रील्स पर आपको एक वॉटरमार्क भी मिलेगा। जिसमें वीडियो शेयर करने वाले का Username दिखाई देगा। वहीं आप एक सेटिंग को ऑफ करके डाउनलोड ऑप्शन को बंद भी कर सकते हैं। जिसके बाद आपके पब्लिक अकाउंट से भी कोई रील डाउनलोड नहीं कर पाएगा।
इंस्टाग्राम पर अपनी रील डाउनलोड करने से कैसे रोकें?
- अपनी रील रिकॉर्ड करें और एडिट करें, फिर नीचे दाईं ओर नेक्स्ट पर टैप करें।
- इसके बाद सबसे नीचे More Options पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और Advanced Settings पर टैप करें।
- यहां लोगों को अपनी रील डाउनलोड करने से रोकने के लिए टॉगल को ऑफ करें।
- बैक जाने के लिए ऊपर बाईं ओर बैक बटन पर टैप करें, फिर नीचे शेयर पर टैप करें।
- इसके बाद आपकी रील कोई भी डाउनलोड नहीं कर पाएगा।
- हालांकि इसे आप सभी के लिए ऑन भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
9 mins agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 hr agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
4 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
5 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
21 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
23 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines