Instagram Video: अगर आप अपने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते हैं और आपके वीडियो पर व्यूज और लाइक कम होते हैं तो ऐप आपके वीडियो की क्वालिटी को कम कर सकता है। ये इन यूजर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए समस्या पैदा कर सकता है, जिससे फॉलोअर्स कम है। बता दें कि ये जानकारी इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने दी। अगर वीडियो क्वालिटी कम कर दी जाएगी तो ये आपके फॉलोवर्स पर नेगेटिव असर डाल सकता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कम की जाएगी वीडियो क्वालिटी
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी के एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी मिली है। एडम मोसेरी ने थ्रेड पर एक आस्क मी एनीथिंग वीडियो शेयर की है।
इसमें बताया गया कि प्लेटफॉर्म हाई इंगेजमेंट वाले कंटेंट के लिए वीडियो क्वालिटी को प्राथमिकता देता है। इसका मतलब है कि जिन वीडियो को बहुत ज्यादा व्यू या इंटरैक्शन नहीं मिलते हैं, उन्हें कम रिजॉल्यूशन में सेव किया जा सकता है।
कम फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को नुकसान
जिन यूजर्स के फॉलोवर्स ज्यादा है, उनके लिए तो ये बदलाव से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि वो लोग जिन्होंने अभी फॉलोवर्स कम है और वे कम इंगेजमेंट जनरेट करते हैं, उनको इससे समस्या हो सकती है।
बता दें कि कम वीडियो क्वालिटी विज़ुअल पर नेगेटिव रूप से असर डालता है और इंगेजमेंट लाने के उनके प्रयासों में बाधा डाल सकती है। मोसेरी ने बताया कि इंस्टाग्राम वीडियो क्वालिटी में कमी के बारे में यूजर्स को सूचित करने के तरीके खोज रहा है। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
क्या करें क्रिएटर्स?
- अगर आप अपने कंटेंट के इंगेजमेंट को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आपको आकर्षक कंटेंट पर वीडियो बनाना होगा, जो आपको पोस्ट पर ज्यादा कमेंट, लाइक और शेयर लाने में मदद कर सके।
- जरूरी है कि आप अपनी वीडियो को शुरुआत से ही हाई क्वालिटी में अपलोड करें, ताकि इंस्टाग्राम के इसे कम करने पर भी क्वालिटी पर ज्यादा प्रभाव न पड़ें।
- अपने कंटेंट को छोटा रखें, क्योंकि ये इंस्टाग्राम पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं और इंगेजमेंट को बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Dhanteras Offer: फ्रिज और वॉशिंग मशीन की धड़ाम गिरी कीमत! यहां देखें बेस्ट डील्स
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
19 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
21 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
23 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines