Instagram का बड़ा अपडेट! Reels और पोस्ट में 5 से ज्यादा हैशटैग होगा नुकसान, जानें नया नियम

Instagram ने कंटेंट की Reach सुधारने के लिए बड़ा बदलाव किया है. अब Reels और सामान्य पोस्ट में सिर्फ 5 हैशटैग ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे. जानते नियम को नहीं मानने पर क्या होगा और हैशटैग से क्या फर्क पड़ता है.

Instagram

Instagram का बड़ा अपडेट. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

New Instagram Update: Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की पहुंच और क्वालिटी सुधारने के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. अब ज्यादा हैशटैग लगाने से पोस्ट या रील वायरल नहीं होगी. Meta के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने साफ कर दिया है कि अब Reels और सामान्य पोस्ट में सिर्फ 5 हैशटैग ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे. यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए अहम है, जो ज्यादा Reach पाने के लिए ढेर सारे हैशटैग जोड़ते थे.

Instagram ने क्यों लगाई हैशटैग की लिमिट

विज्ञापन

Instagram का मानना है कि जरूरत से ज्यादा और बेवजह हैशटैग लगाने से कंटेंट की परफॉर्मेंस बेहतर नहीं होती, बल्कि कई बार वह कमजोर पड़ जाती है. कंपनी के अनुसार, कम लेकिन सही और कंटेंट से जुड़े हैशटैग इस्तेमाल करने से पोस्ट सही लोगों तक पहुंचती है और यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलता है. इसी वजह से हैशटैग के गलत इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है.

पहले कितने हैशटैग लगाने की थी अनुमति

Instagram पर हैशटैग फीचर साल 2011 में शुरू किया गया था. इसका मकसद पोस्ट को टॉपिक बेस्ड सर्च, ट्रेंडिंग लिस्ट और एल्गोरिदम रिकमेंडेशन में जगह दिलाना था. अब तक एक पोस्ट में 30 तक हैशटैग लगाने की अनुमति थी, लेकिन नए अपडेट के बाद यह संख्या घटाकर सिर्फ 5 कर दी गई है.

विज्ञापन

क्रिएटर्स के लिए Instagram की नई सलाह

Instagram ने अपने Creators अकाउंट के जरिए साफ किया है कि अब Reels और पोस्ट में सिर्फ 5 हैशटैग ही मान्य होंगे. कंपनी की सलाह है कि क्रिएटर्स वही हैशटैग चुनें, जो उनके कंटेंट से सीधे तौर पर जुड़े हों. जैसे, अगर कोई ब्यूटी से जुड़ा कंटेंट बना रहा है, तो उसे ब्यूटी कैटेगरी के ही हैशटैग इस्तेमाल करने चाहिए, ताकि कंटेंट सही ऑडियंस तक पहुंचे.

विज्ञापन

‘क्वालिटी’ पर दें ध्यान, ‘क्वांटिटी’ पर नहीं

Instagram ने अपने आधिकारिक Creators अकाउंट के जरिए साफ किया है कि ज्यादा और बेवजह हैशटैग लगाने से कोई फायदा नहीं होता. कंपनी के मुताबिक, बहुत सारे जेनेरिक हैशटैग इस्तेमाल करने की बजाय अगर क्रिएटर्स 5 तक सही और टार्गेटेड हैशटैग चुनते हैं, तो इससे न सिर्फ कंटेंट की परफॉर्मेंस बेहतर होती है, बल्कि यूजर्स का अनुभव भी सुधरता है.

विज्ञापन

सोच-समझकर हैशटैग चुनने की सलाह

Instagram चाहता है कि क्रिएटर्स जानबूझकर और अपने कंटेंट के मुताबिक हैशटैग का चुनाव करें. उदाहरण के तौर पर, अगर आप ब्यूटी से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं, तो मेकअप या स्किनकेयर से जुड़े हैशटैग जैसे #SkincareTips का इस्तेमाल करें. इससे आपका कंटेंट उन्हीं लोगों तक पहुंचेगा, जिन्हें इस तरह के वीडियो या पोस्ट में दिलचस्पी है.

विज्ञापन

#Viral और #Explore लगाना क्यों बंद करें

कंपनी ने एक बड़ी गलतफहमी को भी दूर किया है. अक्सर लोग यह सोचकर #reels, #explore या #fyp जैसे कॉमन हैशटैग लगा देते हैं कि इससे वीडियो वायरल हो जाएगा. Instagram का कहना है कि ऐसे जेनेरिक टैग्स कंटेंट को एक्सप्लोर फीड तक पहुंचाने में मदद नहीं करते. कई मामलों में इससे एल्गोरिदम भ्रमित हो जाता है और कंटेंट की परफॉर्मेंस पर उल्टा असर पड़ता है.

विज्ञापन

क्या हैशटैग से सच में फर्क पड़ता है?

यह बदलाव इसी महीने की शुरुआत में सामने आई एक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें बताया गया था कि Instagram कुछ यूजर्स के लिए सिर्फ 3 हैशटैग की लिमिट टेस्ट कर रहा है. अब कंपनी ने 5 हैशटैग की सीमा को फाइनल कर दिया है.

विज्ञापन

अब हैशटैग नहीं हैं ‘जादू की छड़ी’

Instagram के एक सीनियर अधिकारी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि हैशटैग अब प्लेटफॉर्म पर रीच या विजिबिलिटी बढ़ाने का मुख्य जरिया नहीं रह गए हैं. इसलिए 30 हैशटैग जोड़ने में समय बर्बाद करने की बजाय कंटेंट की क्वालिटी और सही ऑडियंस पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है.

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है लिमिट का टेस्ट

इससे पहले भी खबरें आई थीं कि Instagram कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए सिर्फ 3 हैशटैग की लिमिट टेस्ट कर रहा था. उस दौरान हैशटैग जोड़ते समय नोटिफिकेशन भी दिखाया गया था, जिसमें बताया जाता था कि केवल तीन हैशटैग ही लगाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ