Instagram Latest Feature: आज हम में से ज्यादातर लोग दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े रहने के लिए दिनभर रील्स एक दूसरे को शेयर करते रहते हैं। वहीं कुछ तो अपने पार्टनर के साथ भी रोजाना प्यार भरी रील्स शेयर करते हैं। कंपनी भी रील्स सेक्शन को लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी एक और कमाल का फीचर ला रही है जो इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए रील्स को ढूंढना और आसान बना देगा।
मिलेगा प्राइवेट स्पेस
साथ ही रील्स में आपको एक प्राइवेट स्पेस मिलेगा जो आप और आपके दोस्त या पार्टनर के लिए होगा। इस सेक्शन में आपको वो रील्स दिखाई देंगी जो आप और आपका पार्टनर पसंद करता है। दरअसल ऐप के अंदर जल्द ही एक “ब्लेंड” नाम का नया फीचर आ रहा है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
ये भी पढ़ें- बड़ी राहत! नहीं बढ़ेगा Toll Tax, NHAI ने वापस लिया फैसला
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पलुजी ने इस अपडेट का खुलासा किया और एक्स पर इसकी एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आगामी फीचर एक यूनिक एक्सपीरियंस ऑफर करेगा जहां यूजर्स अपने और अपने दोस्तों के साथ रील्स को एक प्राइवेट फीड में देख सकते हैं।
Spotify पर भी मिलती है ये सुविधा
बता दें कि इसी तरह का शेयर प्लेलिस्ट हमें Spotify पर भी देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम के ब्लेंड से दो यूजर्स की रील्स प्रिऑरिटीज को एक पर्सनलाइज्ड वर्टिकल वीडियो फीड में मर्ज करने की उम्मीद है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ अपने पसंदीदा शॉर्ट-फॉर्म वीडियो के स्मूथ मिक्सिंग का मजा ले सकते हैं।
पर्सनल और Customizable होगी फीड
हालांकि सुविधा के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि ब्लेंड फीड पूरी तरह से पर्सनल और Customizable होंगे, जिससे यूजर्स अपनी मर्जी से इस ब्लेंड मोड से बाहर भी निकल सकते हैं या स्विच कर सकते हैं। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या ये फीड नई रेकमेंडेशन्स के साथ लगातार अपडेट होंगी या किसी खास समय पर अपडेट होंगी।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines