हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Instagram के करोड़ों यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट, इंस्टा स्टोरी में आ रहा है ये खास फीचर

Instagram New Feature: मेटा यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में खास अपडेट ला रहा है। जिसके बाद एक आपके ‘स्पेशल वन’ की एक भी स्टोरी आपसे मिस नहीं होगी।

विज्ञापन

Instagram New Feature: फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इन दिनों हर किसी का फेवरेट ऐप बन गया है। ऐप का रील और स्टोरी फीचर तो सबसे जबरदस्त है जिसने करोड़ों यूजर्स को अपना दीवाना बना रखा है। वहीं, मेटा अब इस Story सेक्शन के लिए एक खास अपडेट ला रहा है जिसे अनसीन स्टोरी हाइलाइट्स नाम दिया गया है। कंपनी इन दिनों इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। स्टोरी हाइलाइट्स नाम से ही पता चलता है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स उन दोस्तों की स्टोरी देख सकेंगे जिन्हें वे मिस कर गए हैं।

स्टोरी सेक्शन के एंड में दिखेंगे हाइलाइट्स

टेकक्रंच की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ये स्टोरी हाइलाइट्स यूजर्स के स्टोरी सेक्शन के एंड में दिखाई देगा, जो ऐप के टॉप पर एक अलग सेक्शन में दिखेगा। वहीं, इस नए फीचर पर मेटा का कहना है कि “हम हमेशा लोगों को स्टोरीज में कनेक्ट करने में मदद करने के लिए नए-नए तरीकों पर काम कर रहे हैं और हाल ही के हाइलाइट्स को लोगों के एक छोटे ग्रुप के साथ स्टोरी ट्रे के एंड में लाने की टेस्टिंग कर रहे हैं।”

कैसे मदद करेगा ये नया फीचर?

अब जब इंस्टाग्राम रैंडम रील्स और Sponsored पोस्ट से भरा हुआ है, तो ऐसे में ये नया फीचर काफी यूजफुल हो सकता है क्योंकि यह यूजर्स को अपने दोस्तों के लेटेस्ट अपडेट के साथ बने रहने का एक फास्ट तरीका देता है। कंपनी ने यह भी बताया कि इस फीचर की मदद से यूजर्स पिछले हफ्ते की अनदेखी स्टोरी हाइलाइट्स भी देख पाएंगे। हालांकि, यह केवल तभी दिखाई देगा जब आप सभी मौजूदा स्टोरीज को देख लेंगे, जिसका मतलब है कि अगर आप बहुत से लोगों को फॉलो करते हैं और स्टोरीज सेक्शन के अंत तक कभी नहीं पहुंचते हैं, तो आप इसे कभी नहीं देख सकेंगे।

पहले मिला था WhatsApp वाला फीचर

बता दें कि इससे पहले कंपनी ने WhatsApp वाला लाइव लोकेशन शेयर फीचर भी अपने फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर ऐड किया था। जिसकी मदद से आप पार्टनर कहां घूम रहा है इसकी पल-पल की जानकारी मिनटों में ले सकते हैं। अब आप DM में लाइव लोकेशन को 1 घंटे तक किसी को भी शेयर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हो गए ये 5 स्मार्टफोन, फटाफट देखें बेस्ट डील्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें