हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अंधेरे में भी आएंगी DSLR जैसी तस्वीरें...Instagram में आया खास अपडेट, इन यूजर्स को होगा फायदा

Instagram New Night Mode Camera Feature: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब इस ऐप के जरिए ही आप रात में भी क्लियर तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

Instagram New Night Mode Camera Feature: अगर आप भी Android पर इंस्टाग्राम का यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल, Google Pixel और Samsung Galaxy के लेटेस्ट फोन अब इंस्टाग्राम पर “नाइट मोड” को ऑन करने के लिए Android के कैमरा एक्सटेंशन API का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कैमरा एक्सटेंशन API Android ऐप्स को डिवाइस-स्पेसिफिक कैमरा फीचर्स तक पहुंचने की सुविधा देता है। इन फीचर्स को ओरिजिनल इक्विपमेंट मनुफक्चरर्स (OEM) द्वारा डिवाइस हार्डवेयर के अनुसार ऑप्टिमाइज किया गया है, ताकि हर फीचर का बेस्ट परफॉर्मेंस मिले। चलिए जानें अब इंस्टाग्राम आपके डिवाइस के कौन-कौन से कैमरा फीचर यूज कर रहा है…

Instagram यूज करेगा ये कैमरा फीचर्स

  • बोकेह: बोकेह इफेक्ट फोरग्राउंड सब्जेक्ट को क्लियर करते हुए बैकग्राउंड को ब्लर कर देता है। यह आमतौर पर पोर्ट्रेट फोटो के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • फेस रिटच: स्किन टेक्सचर, आंखों के नीचे के टोन और चेहरे की अन्य डिटेल्स को बेहतर बनाता है।
  • हाई डायनेमिक रेंज (HDR): एक्सपोजर रेंज बढ़ाकर फोटो को ज्यादा वाइब्रेंट बनाता है। HDR में कैमरा अलग-अलग एक्सपोजर के साथ कई फोटो लेकर उन्हें एक में मर्ज करता है।
  • नाइट मोड: कम रोशनी वाली परिस्थितियों में फोटो को ब्राइट और क्लियर बनाता है। यह प्रोसेस अलग अलग एक्सपोज़र पर कई फोटो लेकर उन्हें मर्ज करता है, जिसके लिए फोन को स्टेबल रखना जरूरी है।

अंधेरे में भी आएंगी DSLR जैसी तस्वीरें

Google का टारगेट “नाइट मोड” के जरिए कम रोशनी में 3 लक्स तक की कंडीशन में क्लियर तस्वीरें कैप्चर करना है। Android के लिए Instagram इस कैमरा एक्सटेंशन API का इस्तेमाल “नाइट मोड” फीचर में कर रहा है। कम रोशनी वाली जगह में इंस्टाग्राम कैमरा स्क्रीन पर एक चांद का आइकन दिखा रहा है, जिससे यूजर्स को निर्देश मिलता है कि फोन को कुछ सेकंड के लिए स्टेबल रखें। इससे अंधेरे में भी DSLR जैसी तस्वीरें आएंगी।

ये भी पढ़ें : YouTube पर आया पैसे कमाने का एक और फीचर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इन सैमसंग फोन्स में भी आया फीचर

यह फीचर अक्टूबर में Android 15 फीचर ड्रॉप के साथ Pixel डिवाइस पर लॉन्च किया गया था। गूगल ने इस फीचर को इंस्टाग्राम के लिए नाइट साइट नाम दिया है, जो Pixel 6 और उसके बाद के डिवाइस पर उपलब्ध है। यह फीचर यूजर्स को फ्लैश के बिना क्लियर तस्वीरें सीधे Instagram ऐप से लेने की सुविधा दे रहा है। इतना ही नहीं Google ने हाल ही में घोषणा की कि नाइट मोड अब सैमसंग के Galaxy S24 Ultra, Flip 6 और Fold 6 पर भी उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे अन्य डिवाइस पर भी रोल आउट किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें