Instagram पर आया एक और धांसू फीचर, अब ऐसे भी Post कर सकते हैं Short Video

Instagram New Features: इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए एक और जबरदस्त फीचर रोल आउट किया है जिससे अब आप नोट्स में शार्ट वीडियो भी पोस्ट कर सकते हैं।

Instagram New Features
विज्ञापन

Instagram New Features: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम इन दिनों लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कंपनी प्लेटफार्म पर बैक-टू-बैक नए अपडेट और फीचर्स पेश कर रही है। हाल ही में न्यू अपग्रेड इसके नोट्स फीचर में आया है। जो यूजर्स को अपने नोट्स में वीडियो ऐड करने की सुविधा देता है। पहले, नोट्स टेक्स्ट-बेस्ड अपडेट तक ही सीमित थे। हालांकि अब यूजर्स टेक्स्ट कैप्शन के साथ शार्ट वीडियो क्लिप भी पोस्ट कर सकते हैं।

ये ऑल न्यू वीडियो नोट्स फीचर धीरे-धीरे दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। एक बार सभी के लिए ये फीचर उपलब्ध होने पर, यूजर्स टेक्स्ट या ऑडियो नोट्स पोस्ट करने के साथ ही नोट्स में शार्ट वीडियो भी ऐड कर सकेंगे। हालांकि, इस वीडियो नोट में केवल दो सेकंड की क्लिप पोस्ट करने की सुविधा मिलती है। जो इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज की वीडियो-शेयरिंग से अलग बनाता है। आइये जानते हैं इंस्टाग्राम पर वीडियो नोट्स कैसे बना सकते हैं।

Advertisment

वीडियो से जानें Instagram Reels कैसे बनाएं

इंस्टाग्राम पर वीडियो नोट्स कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें और अपने डायरेक्ट मैसेज इनबॉक्स पर जाएं।
  • अपने इनबॉक्स के टॉप पर “ग्रुप” के बगल में “नोट्स” सेक्शन पर जाएं ।
  • नया नोट क्रिएट करने के लिए “+” आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको प्रोफाइल फोटो के टॉप पर कैमरा आइकॉन दिखाई देगा।
  • वीडियो नोट बनाने के लिए कैमरा ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद एक कैमरा स्क्रीन पॉप अप होगी।
  • वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए नीचे ब्लू बटन को होल्ड दबाएं।
  • एक बार जब वीडियो तैयार हो जाए तो इसके बाद आप इसे सभी के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • वीडियो के नीचे आप एक टेक्स्ट कैप्शन भी ऐड कर सकते हैं।
  • इसके बाद, ये सेलेक्ट करें कि आपका वीडियो नोट कौन देख सकता है।
  • वीडियो नोट पब्लिश करने के लिए “Share” बटन पर टैप करें।

वीडियो से जानें Instagram वीडियो कैसे बनाएं

फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ काम कर रहा फीचर

ये वीडियो नोट्स फीचर केवल ऐप के अंदर फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ काम करता है। रियर कैमरा से आप वीडियो नोट्स नहीं बना सकते। इसके अलावा आप फोन की गैलरी से भी वीडियो अपलोड नहीं कर सकते हैं। पिछले साल मेटा ने इंस्टाग्राम पर इस नए नोट्स फीचर को पेश किया था और तब से इसने यूजर्स के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। अब नोट्स में नया वीडियो अपडेट यूजर्स को 24 घंटे के लिए शार्ट वीडियो शेयर करने की सुविधा दे रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ