Instagram New Features: क्या आप भी Instagram के शौकीन हैं? तो हो सकता है कि कंपनी द्वारा रोल आउट किया जा रहा एक नया फीचर आपको पसंद न आए। कई यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने Instagram पर एक ऐसा फीचर देखा है जो स्क्रॉल करते समय उन्हें Ads को देखे बिना स्क्रॉल करने से रोक रहा है। Instagram ने भी लीक्स बाद The Verge को बताया की वे सच में एक ऐसे फीचर कि टेस्टिंग कर रहे हैं जो यूजर्स के लिए Ads को स्किप करना मुश्किल बनाता है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह इस फीचर को रोल आउट कब करेंगे लेकिन कुछ यूजर्स को ये फीचर मिलने लगा है।
स्टोरी और रेगुलर पोस्ट को करेगा एफेक्ट
Reddit पोस्ट में भी इस एक नए फीचर के बारे में बताया गया है जिसकी Instagram अभी टेस्टिंग कर रहा है। एक पोस्ट के अनुसार, “ad break” के नाम से आ रहा ये फीचर प्लेटफार्म पर स्टोरीज और रेगुलर पोस्ट दोनों को एफेक्ट कर सकता है। टेस्ट किए जा रहे इस नए Instagram फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
कैसे काम करता है नया फीचर?
जानकारी के अनुसार, जब आप अपने Instagram फीड को स्क्रॉल करते हैं और आप अचानक एक ऐसे पॉइंट पर आ जाते हैं जहां आपका फीड एन्ड होने वाला है, जिससे आगे स्क्रॉल करना भी कुछ देर के लिए रुक जाता है। इस समय, आपको एक छोटा नोटिफिकेशन दिखाई देगा, जो “Ad Break” का संकेत देगा। इस AD ब्रेक के दौरान आपको 6 सेकंड का Ad देखना होगा।
हर 4-5 रील के बाद Ads?
अब इस नए अपडेट के बाद Instagram यूजर्स टेंशन में हैं कि इस नए फीचर से उनका यूजर एक्सपीरियंस खराब होगा। उन्होंने नए फीचर की तुलना YouTube से भी की, जहां ऑडियंस को वीडियो से पहले Ads देखने के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन बदले में उन्हें कम से कम कंटेंट मिलता है। देखा जाए तो रील YouTube वीडियो की तुलना में बहुत छोटे होते हैं, ऐसे में हर 4-5 रील के बाद Ads किसी को भी परेशान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines