हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

एक अकाउंट पर दो Profile? Instagram ला रहा सबसे तगड़ा Feature

Instagram New Feature 2024 : इंस्टाग्राम पर एक और तगड़ा फीचर आ रहा है जो आपकी प्राइवेसी को नेक्स्ट लेवल तक ले जाएगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Instagram New Feature 2024 : आपने भी कभी न कभी तो इंस्टाग्राम का क्लोज फ्रेंड्स फीचर तो यूज किया ही होगा जो आपको अपने पोस्ट, रील्स, स्टोरी और नोट्स को केवल क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में इस फीचर को पेश किया था। अब मेटा के स्वामित्व वाला फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ऐप एक और ऐसा ही कमाल का फीचर ला रहा है। जिससे आप एक अकाउंट पर दो प्रोफाइल बना सकेंगे।

क्या है Flipside feature?

कंपनी प्राइवेसी को और भी बेहतर करने के लिए एक “Flipside” नाम का एक नया फीचर ला रही है। इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने खुद इसकी पुष्टि की है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। यह फीचर यूजर्स को एक सेकेंडरी फोटो ग्रिड बनाने की सुविधा देगा। जिसे केवल सिलेक्टेड फ्रैंड ही देख पाएंगे। यह आपके मौजूदा प्रोफाइल के ऑप्शन अकाउंट की तरह दिखाई देगा और आपको चुनिंदा यूजर्स को इसे शो करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप यहां कुछ पर्सनल फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकेंगे।

वीडियो से भी जानें इस फीचर के बारे में

https://www.youtube.com/shorts/qoCSDdBo1BI

ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!

एक प्रोफाइल में दो ग्रिड!

इस बीच, थ्रेड्स पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे फ्लिपसाइड टूल देखने को मिल रहा है। वीडियो के मुताबिक अब आपको अपने परिवार और खास दोस्तों के लिए एक ही प्रोफाइल में दो ग्रिड मिल रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को तो ये फीचर मिलना भी शुरू हो गया है।

फ्लिपसाइड में कैसे जाएं?

बता दें कि फ्लिपसाइड को पहली बार पिछले साल दिसंबर में डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी (@alex193a) द्वारा एक्स पर शेयर किया गया था। तस्वीरों में भी ये साफ देखा जा सकता है कि फ्लिपसाइड सिर्फ आपके और आपके दोस्तों के लिए प्रोफाइल में एक नई जगह ऑफर कर रहा है। फ़ॉलोअर्स एक बटन पर टैप करके या अपने प्राइमरी प्रोफाइल पर नीचे की ओर स्वाइप करके किसी यूजर के फ्लिपसाइड अकाउंट तक पहुंच सकते हैं।

वीडियो से भी जानें इस फीचर के बारे में

ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें