Instagram New AI Features: ऐसा लग रहा है कि मेटा AI के साथ सोशल मीडिया ऍप्लिकेशन्स को पूरी तरह से बदलने जा रहा है। टेक दिग्गज पहले से ही मेटा एआई चैटबॉट को कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट कर चुका है और अब एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नए AI चैटबॉट फीचर के साथ एक और AI फीचर ला रहा है। जो खास तोर पर क्रिएटर्स की काफी मदद करेगा।
क्रिएटर AI फीचर
हाल ही में लीक हुई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म क्रिएटर AI नाम का एक फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को जेंडर, ऐज, एथनिसिटी, पर्सनालिटी, इंटरेस्ट और यहां तक कि नाम के बेस पर पर्सनलाइज्ड चैटबॉट बनाने की सुविधा देगा। कंपनी अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और कुछ यूजर्स को ये फीचर मिलना भी शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें : Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G Smartphone
लाइफ को बना देगा काफी आसान
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम का ये फीचर पहले से ही टेस्टिंग फेज में है और यह कंटेंट क्रिएटर्स की लाइफ को काफी आसान बना देगा। इन एआई-बेस्ड फीचर से क्रिएटर्स ऑटोमेटेड मैसेज करके अपने फैंस के साथ और भी अच्छे से जुड़ पाएंगे जो देखने में बिल्कुल असली लगने वाले हैं।
चैटबॉट करेगा रिप्लाई
नया एआई-बेस्ड चैटबॉट सीधे किसी भी यूजर के रिप्लाई देने के लिए डिजाइन किया गया है। सबसे ज्यादा ये AI चैटबॉट कमेंट सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं लेकिन ऐसे कम्नेट्स पर पहले ही लिखा होगा कि वे एआई-जनरेटेड बॉट ने किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंटेंट क्रिएटर्स अपने रूटीन को फॉलो करते हुए अपने फैंस के साथ आसानी से जुड़ पाएंगे।
क्रिएटर को करेगा कॉपी
इससे पिछली रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इंस्टाग्राम AI का यूज करके कंटेंट क्रिएटर्स की नकल करके चैटबॉट कम्युनिकेशन कर पाएगा। साथ ही वह लोगों द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब भी देगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी है कि ये फीचर सभी को मिलेगा या सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स तक लिमिटेड एक्सेस में रहेगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines