Instagram Followers Dropping Mistakes: जब से इंस्टाग्राम पर रील्स फीचर आया है तब से इस ऐप की पॉपुलैरिटी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई है। आज रील बना कर कई क्रिएटर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। पॉपुलैरिटी हासिल करने का इस वक्त ये एक शानदार तरीका बन गया है। अगर आप रोजाना अच्छी Reels बनाते हैं तो इससे आपके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकते हैं, लेकिन अगर आप ये 5 गलतियां करते हैं तो इससे फॉलोअर्स बढ़ने की बजाय घट सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके फॉलोअर्स कम न हों, तो Reels बनाते समय ये गलतियां न करें। चलिए इनके बारे में जानें…
खराब क्वालिटी की Reels
अगर आपकी Reels की वीडियो क्वालिटी अच्छी नहीं है या ऑडियो क्लियर नहीं है, तो लोग उसे ज्यादा देर तक नहीं देखेंगे। ऐसे में हमेशा हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो और क्लियर ऑडियो का यूज करें, वरना आपके फॉलोअर्स धीरे-धीरे घट सकते हैं।
छोटी Reels
ज्यादातर क्रिएटर्स का कहना है कि 30 से 45 सेकंड की रील्स सबसे ज्यादा बेहतर मानी जाती हैं। अगर आपकी वीडियो बहुत ज्यादा छोटी होगी, तो आप जरूरी जानकारी सही तरीके से डिलीवर नहीं कर पाएंगे और यूजर्स जल्द ही बोर हो सकते हैं।
हैशटैग का इस्तेमाल
हैशटैग आपकी Reels को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ ट्रेंडिंग या रैंडम हैशटैग ऐड कर देने का कोई फायदा नहीं है। हमेशा कंटेंट से जुड़े और सही टारगेट ऑडियंस को देखते हुए पोस्ट में हैशटैग ऐड करें।
कंसिस्टेंसी
अगर आप काफी दिनों बाद Reels पोस्ट करते हैं, तो आपके फॉलोअर्स का इंटरेस्ट धीरे-धीरे कम हो सकता है और वे आपको अनफॉलो कर सकते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि रेगुलर मजेदार और इनोवेटिव कंटेंट शेयर करें।
कमेंट्स
अगर आपकी Reels पर काफी ज्यादा लोग कमेंट कर रहे हैं, तो उन्हें टाइम पर जवाब दें। ऑडियंस से बातचीत करने से उनकी दिलचस्पी बनी रहती है और वे आपके वीडियोस से जुड़े रहते हैं। ऐसे में अगर यूजर्स को आपके अकाउंट से रिस्पॉन्स नहीं मिलता, तो वो आपको अनफॉलो कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : DSLR में बदल जाएगा फोन…Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, कीमत iPhone से भी कम
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
57 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines