Instagram Hidden Settings: आजकल, इंस्टाग्राम बच्चों के लिए एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है लेकिन ऐसे में माता-पिता के लिए यह जानना जरूरी है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर कैसे नजर रख सकते हैं। इंस्टाग्राम में कई सीक्रेट सेटिंग्स हैं जो माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा करने में मदद कर सकती हैं। इतना ही नहीं इन सेटिंग्स से आप ये तक जान सकते हैं कि आपका बच्चा इंस्टाग्राम पर किस तरह का कंटेंट देख रहा है।
अगर आप किसी गंदी रील या वीडियो को शेयर कर रहा है तो आप इसका पता मिनटों में लगा सकते हैं। यही नहीं आप इस सेटिंग की मदद से उन्हें कंट्रोल भी कर पाएंगे। इस लेख में, हम आपको इंस्टाग्राम की उन खास सीक्रेट सेटिंग्स के बारे में बताएंगे जो आपको अपने बच्चों के इंस्टाग्राम यूसेज पर नजर रखने में मदद करेंगी। चलिए इसके बारे में जानें…
सेटिंग में मिलता है ये खास फीचर
दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम ने सबसे खास फीचर रोल आउट किया है जिसका नाम पैरेंटल सुपरविजन है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने बच्चे की इंस्टाग्राम एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। ये टूल सेटअप करना भी काफी आसान है और आपको इसके लिए कोई पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। इस फीचर की मदद से आप बच्चों के फ़ॉलोअर, अकाउंट सेटिंग और ऐप पर स्क्रीन टाइम भी देख पाएंगे।
ये भी पढ़ें : लो जी! आ गया Google का पहला Foldable Phone, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ
कैसे ऑन करें ये सीक्रेट सेटिंग?
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपना Instagram ऐप ओपन करना है।
- इसके बाद आपको ऐप की सेटिंग में जाना होगा।
- अब थोड़ा सा स्क्रॉल करने के बाद आपको Supervision का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक कर करें और Get Started पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां एक सर्च का ऑप्शन दिखाई देगा इसमें अपने बच्चे की ID सर्च करके सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको अपने बच्चे ID पर इनवाइट सेंड कर देता है।
- हालांकि आपको ये काम उस वक्त करना है जब आपका बच्चा फोन यूज न कर रहा हो।
- अब चुपके से बच्चे के फोन को ऑन करके उसमें इस इनवाइट को एक्सेप्ट कर लेना है।
- इतना करते ही आपके हाथ में बच्चे के इंस्टाग्राम अकाउंट का फुल कंट्रोल आ जाएगा।
यह फीचर माता-पिता को यह निगरानी करने की सुविधा देगी कि उनका बच्चा Instagram पर कितना समय बिताता है, किस तरह की किसे रील भेज रहा है और किस से कब कहां चैट कर रहा है। ओवरऑल देखा जाए तो ये फीचर काफी जबरदस्त है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines