Instagram Hidden Features: इंस्टाग्राम भारत समेत दुनिया भर में इस वक्त सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक बना हुआ है और इसे हर दिन करोड़ों लोग यूज करते हैं। Meta Owned ऐप अब सिर्फ एक फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म तक सिमित नहीं है जैसा कि ये अपने शुरुआती दिनों के दौरान हुआ करता था। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में प्लेटफार्म पर कई जबरदस्त फीचर्स को ऐड किया है। इन फीचर्स ने लोगों के ऐप को यूज करने के तरीके को ही बदल कर रख दिया है और इसे अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है।
यूजर्स को एक सिक्योर और बेहतर मैसेजिंग एक्सपीरियंस देने के लिए, इंस्टाग्राम ने हाल ही में कई नए फीचर्स की घोषणा की थी जबकि कुछ फीचर्स को कंपनी ने रोल आउट कर दिया है। वहीं इस लेख में भी आज हम आपको एक ऐसे हिडन फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका यूज करके आप अपनी चैट को और भी सिक्योर बना सकते हैं। जी हां, इस सेटिंग को ऑन करते ही जब भी आपकी चैट से कोई Screenshot लेगा तो आपको इसका अलर्ट मिलेगा। आइए जानते हैं इसे सेटिंग को कैसे करें ऑन…
Instagram पर स्क्रीनशॉट अलर्ट कैसे ऑन करें?
Instagram पर स्क्रीनशॉट अलर्ट को ऑन करने के लिए सबसे पहले किसी चैट को ओपन करें।
अब उस यूजर के नाम पर टैप करें जिस पर आप अलर्ट ऑन करना चाहते हैं।
यहां आपको प्राइवेसी एंड सेफ्टी फीचर पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको Vanish ऑप्शन दिखाई देगा।
इस ऑप्शन को ऑन कर दें।
इतना करते ही Instagram पर स्क्रीनशॉट अलर्ट ऑन हो जाएगा।
इसके बाद जब भी कोई आपकी चैट का स्क्रीनशॉट लेगा तो आपको मैसेज में एक अलर्ट मिल जाएगा।
आ रहा ये फीचर भी
इसके अलावा कंपनी इन दिनों एक और धांसू फीचर पर काम कर रही है जो यूजर्स को डीएम में रीड रिसिप्ट का यूज करने का ऑप्शन देगा। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी दोनों ने हाल ही में अपने ब्रॉडकास्ट चैनलों पर इस नए फीचर कि घोषणा की थी और कहा था कि अभी इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि अब कंपनी इसे जल्द ही रोल आउट कर सकती है।
इस वीडियो से जानें 10 HIDDEN Instagram HACKS & Tips n Tricks
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
30 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines