- Instagram हैक हो जाने पर लोग परेशान हो जाते हैं। किसी वजह से फोन नंबर और ईमेल आईडी दोनों बदल जाने के कारण इसे रिकवर कर पाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपकी भी आईडी हैक हो गई है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सेल्फी और वीडियो अपलोड कर किसी भी हैक अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रिकवर करने के बाद पासवर्ड भी बदलना आसान है। आइए आपको सेल्फी से इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर करने की ट्रिक विस्तार से बताते हैं।
सेल्फी से ऐसे करें Instagram अकाउंट रिकवर
1. सेल्फी से इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर करने के लिए गूगल पर हैक्ड इंस्टाग्राम लिखकर सर्च करें।
2. पहली लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ विकल्प देखने को मिलेंगे। इनमें से my account was hacked को सेलेक्ट कर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
3. अब यूजरनेम डालने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
4. यहां पर फोन नंबर और व्हाट्सऐप नंबर के विकल्प मिलेंगे। इनमें से किसी को भी सेलेक्ट नहीं करें।
5. नीचे स्क्रॉल कर recover another way पर क्लिक करें।
6. अब आप take selfie video to confirm account पर क्लिक कर फोटो अपलोड करें।
यह भी पढ़ें: Apple का सफारी ब्राउजर हुआ और भी सिक्योर, टैब्स में ऐसे लगाएं फेस-लॉक
ऐसे होगा इंस्टाग्राम रिकवर
इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर करने के लिए फोटो और वीडियो अपलोड करने के बाद लगभग 24 से 48 घंटे तक इंतजार करें। इसके बाद ईमेल आईडी के जरिए रिकवर लिंक आने पर इसे ओपन करें और अपने अनुसार कोई भी पासवर्ड सेट कर लें। इस तरह आप किसी भी हैक इंस्टाग्राम अकाउंट को सेल्फी के जरिए रिकवर कर सकते हैं।
Instagram अकाउंट हैक होने से कैसे बचाएं
Instagram हैक होने से बचाने के लिए इसे किसी भी दूसरे डिवाइस में लॉगिन करने के बाद लॉगआउट करना ना भूलें। अगर किसी के साथ पासवर्ड शेयर किया है तो समय रहते इसे चेंज कर लें। फोन नंबर बदलने के बाद इंस्टाग्राम की सेटिंग में जाकर नया नंबर ऐड करना ना भूलें। इसके अलावा अगर ईमेल आईडी या पासवर्ड भूल गए हैं तो नई आईडी बनाकर भी इंस्टाग्राम में ऐड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
15 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines