Instagram Hidden Features: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम नए फीचर्स के साथ यूजर एक्सपीरियंस को लगातार बेहतर बना रहा है। कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स रोल आउट करती रहती है लेकिन आज हम आपको प्लेटफार्म के तीन ऐसे जबरदस्त फीचर बताने जा रहे हैं जिसे शायद आप भी नहीं जानते होंगे। खास बात यह है कि एक फीचर तो रील क्रिएटर्स के लिए काफी हेल्पफुल होने वाला है। आइये इन तीनों फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Story Text Feature
पहला फीचर इंस्टा के स्टोरी सेक्शन में ही छुपा हुआ है। हम में से बहुत से लोग इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो के साथ टेक्स्ट तो लगाते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसे आप एक अलग और कॉर्फूल स्टाइल में भी लिख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको किसी भी टेक्स्ट को टाइप कर लेना है और इसके बाद पूरा टेक्स्ट सेलेक्ट कर लेना है। इतना करने के बाद आपको निचे कलर सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा एक उंगली से कलर बटन को होल्ड करके टेक्स्ट को Unselect करना शुरू करें और कलर को चेंज करें। इससे आपको टेक्स्ट पर एक Rainbow इफेक्ट मिलेगा।
वीडियो से भी जानें 10 HIDDEN Instagram HACKS
ये भी पढ़ें : देखें 2024 में Apple क्या-क्या करेगा लॉन्च
Reel Template
यह कहना गलत नहीं होगा कि आज इंस्टाग्राम में भी वो सभी फीचर आ गए हैं जो कभी हमें टिकटोक पर देखने को मिलते थे और ये बात भी बिल्कुल सही है कि जब से टिकटोक बैन हुआ है उसके बाद ही इंस्टाग्राम इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ है। हालांकि रील्स फीचर के आने के बाद तो ऐप की पॉपुलैरिटी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई। इंस्टा पर भी अब शार्ट वीडियो को एडिट करना और भी ज्यादा आसान हो गया है। कंपनी ने ऐप में Reel Template नाम से एक फीचर ऐड किया है जिसका यूज करके आप मिनटों में एक क्लिक पर रील तैयार कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें 10 Amazing Instagram New Features
ये भी पढ़ें : 15 हजार में किसका कैमरा बेस्ट?
Share Feature
जब भी हम इंस्टा फीड में स्क्रॉल करते है और जैसे ही कोई Funny या अच्छी रील सामने आती है तो हम में से बहुत से यूजर्स शेयर बटन पर क्लिक करके फटाफट दोस्तों के साथ इसे शेयर कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कंपनी ने हाल ही में एक ऐसा फीचर ऐड किया है जिससे रील शेयरिंग और भी आसान हो गया है। अब आप शेयरिंग बटन को होल्ड करके भी फटाक से 4 लोगों के साथ किसी पोस्ट या रील को शेयर कर सकते हैं। तीनों में से आपको कौन-सा फीचर पसंद आया कमेंट में बताएं।
वीडियो से भी जानें इन फीचर्स के बारे में
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines