Instagram Delete Photo Recover: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल मिलियन लोग करते हैं। यहां यूजर्स अपनो से कनेक्ट रहते हैं और सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। इसके साथ ही इस्टाग्राम अपने यूजर्स को कई फीचर्स प्रदान करता है। इसमें से एक है डिलीट हुए कंटेंट को रिस्टोर करना। जी हां, इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को डिलीट किए गए तस्वीर और स्टोरी को वापस रिकवर करने का भी ऑप्शन प्रदान करता है। यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप डिलीट कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।
डिलीट कंटेंट को ऐसे करें रिस्टोर (Instagram Delete Photo, Video Recover)
- सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद आप प्रोफाइल पर जाएं और टॉप राइट में More Options पर क्लिक करें।
- फिर ControlsYour activity पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप रिसेट डिलीट पर टैप करें। (यहां ध्यान देना होगा कि यदि आपने हाल ही में कोई कंटेंट नहीं डिलीट की है तो आपको नीचे दिए गए विकल्प दिखाई नहीं देंगे।)
- आप उस कंटेंट के प्रकार (जैसे Posts, Videos, Reels, Archived Stories) पर टैप करें, जिसे आप रिस्टोर करना चाहते हैं।
- उस फोटो, वीडियो या कंटेंट पर टैप करें जिसे आप रिस्टोर करना या स्थायी रूप से डिलीट करना चाहते हैं।
- अब, आप अपने कंटेंट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
30 दिनों तक स्टोर रहता है कंटेंट
जब आप किसी कंटेंट को डिलीट करते हैं तो वह आपके इंस्टाग्राम अकाउंट से तुरंत डिलीट हो जाता है। हालांकि, डिलीट की गई फाइल प्लेटफॉर्म की रिसेंटली डिलीटेड फोल्डर में चली जाती है। यहां से यूजर्स 30 दिनों तक अपनी डिलीट कंटेंट को रिस्टोर कर सकते हैं। अगर आप 30 दिन तक अपनी डिलीट कंटेंट रिस्टोर नहीं करते हैं तो वह हमेशा के लिए गायब हो जाता है यानी आप उस पोस्ट को फिर दोबारा डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Amazon से ऑर्डर हिस्ट्री डाउनलोड करने का आसान तरीका
स्टोरी के मामले में यह टाइम 24 घंटे की होती है यानी आप केवल 24 घंटे तक अपनी डिलीटेड स्टोरी को रिस्टोर कर सकते हैं। अगर आप तय समय सीमा के भीतर स्टोरी को रिस्टोर नहीं कर पाते हैं तो यह हमेशा के लिए डिलीट हो जाती है।
इंस्टाग्राम मैसेज नहीं होता है रिस्टोर
आपको यहां ध्यान देना होगा कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को डिलीट किए गए मैसेज को रिस्टोर करने का ऑप्शन नहीं देता है। इसका मतलब है कि दूसरे व्यक्ति से चैट किए गए मैसेज को आप रिकवर नहीं कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines