Instagram Blue Tick: भारत समेत दुनिया भर में मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम इन दिनों काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। हर किसी के स्मार्टफोन पर आपको ये ऐप देखने को मिल जाएगा। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार प्लेटफार्म पर नए-नए फीचर्स पेश कर रही है। जब से कंपनी ने Instagram पर रील्स फीचर को ऐड किया है तब से तो इस प्लेटफार्म की पॉपुलैरिटी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई है। यूजर्स के मामले में ये फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok से भी एक कदम आगे है।
वहीं मेटा वेरिफाइड के साथ, इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ भी प्लेटफॉर्म पर Bluetick ले सकते हैं। हालांकि ब्लू टिक हासिल करने के लिए कुछ क्राइटेरिया पूरा करना भी बेहद जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं अब आप सिर्फ 100 Followers होने पर भी ब्लू टिक ले सकते हैं। जी हां, कंपनी ने अब इस काम को थोड़ा और आसान बना दिया है। आइये जानते हैं आप कैसे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें कैसे लें ब्लू टिक
कैसे अप्लाई करें ब्लू टिक
इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक हासिल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होगा। आइये जानते हैं:
- इसके लिए सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम ओपन करें।
- यहां से राइट साइड में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
- इधर आपको थ्री लाइन ऑप्शन दिखाई देगा इस पर टैप करें।
- लिस्ट में स्क्रॉल करके नीचे मेटा वेरिफाइड ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रोफाइल दिखेगी यहां से इंस्टाग्राम को सेलेक्ट करें।
- इन स्टेप्स के बाद आपको एक पहचान के लिए डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा।
- डॉक्यूमेंट सबमिट हो जाने के बाद पेमेंट ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- पेमेंट कंप्लीट होने के कुछ समय बाद प्रोफाइल पर ब्लू टिक दिखाई देने लगेगा।
- हालांकि इसके लिए आपको हर महीने 699 रुपये का भुगतान करना होगा।
- अगर आप किसी मंथ पेमेंट नहीं करते तो ब्लू टिक रिमूव हो जाएगा।
आप FREE में कैसे ब्लू टिक ले सकते हैं नीचे वीडियो से जानें
https://www.youtube.com/watch?v=puGHWpcN3_s
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
14 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
16 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
18 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
21 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines