हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Instagram पर चैट करने का बदल जाएगा नजरिया, आ रहा ये दमदार फीचर

विज्ञापन

Instagram के यूजर्स भारत के साथ ही दुनियाभर में मौजूद है। इस पर फोटो शेयर करने के साथ ही स्टोरी लगाकर लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। वहीं दूसरी तरफ फोटो पसंद आने पर लोग इसे लाइक कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। इस पर लोगों से मैसेज के जरिए बातचीत भी कर सकते हैं।

कई ऐसे भी लोग हैं जिनके दोस्त नहीं होते हैं। इन लोगों को अब चिंता करने की जरुरत नहीं है। Snapchat के बाद अब Instagram एक दमदार फीचर लाने की तैयारी में है। इसे सफल होने पर ChatGPT की भी छुट्टी हो सकती है। आइए इंस्टाग्राम के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

ये है Instagram का नया फीचर

Instagram पर लोगों से चैट करते समय कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता की लोगों से बातचीत कि शुरुआत कैसे की जाए। इसी वजह से कई बार यूजर्स चाह कर भी मैसेज नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए एक फीचर की लॉन्चिंग होने वाली है। इसे ChatGPT की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके जरिए किसी भी सवाल का जवाब ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: iPhone 15 के ये 4 फीचर्स पहले से ही Android स्मार्टफोन में हैं उपलब्ध, जानें डिटेल्स

लोगों से दोस्ती करने के लिए ले सकते हैं AI चैटबॉट की मदद

दरअसल इंस्टाग्रम पर AI चैटबॉट की शुरुआत होने वाली है। किसी से मैसेज के जरिए कैसे बात करें इससे जुड़े टिप्स भी ले सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप किसी सवाल का जवाब नहीं जानते तो इस AI चैटबॉट को कमांड देकर जवाब ले सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से एक भी रुपये खर्च नहीं करने होंगे।

फैशन, ट्रेवल और ड्रेसिंग पर ले सकेंगे सलाह

इस AI चैटबॉट से फैशन, ट्रेवल और ड्रेसिंग से जुड़ी सलाह ले सकेंगे। कमेंट करते समय @ का इस्तेमाल कर किसी और यूजर को मेंशन करने की सुविधा भी मिल सकती है। हालांकि इसे कब तक रोल आउट करने की योजना है इसके बारे में मेटा की तरफ से आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें