Infrared Light: सर्दियों में ये बल्ब अपनी रोशनी से करता है कमरा गर्म, जानिए कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infrared Light: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान अलग-अलग गैजेट्स लोगों के बीच मशहूर हैं। इन्हीं में से एक इंफ्रारेड बल्ब (Infrared Bulb) भी है, जिसे सिर्फ लाइटिंग के लिए नहीं बल्कि कमरे को गर्म करने के लिए जाना जाता है। लाल रंग की रोशनी देने वाले इस बल्ब का इस्तेमाल खास तौर पर लाइटिंग के लिए नहीं किया जाता है।
ये कोई मामूली सा बल्ब नहीं है जिसका बटन ऑन किया तो बस कमरे में रोशनी कर दी, बल्कि ये लाल रंग का बल्ब सर्दियों (Infrared heater for winters) में खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको इस इंफ्रारेड बल्ब की कीमत और खासियत बताते हैं।
इंफ्रारेड बल्ब (Infrared Light Online) अपनी खासियत के कारण चीटिंग बल्ब (Cheating Bulb) के नाम से भी जाना जाता है। इसके पीछे का कारण ये है कि इंफ्रारेड बल्ब (Infrared Bulb Use) अधिक हीट जनरेट करता है। सर्दियों में इस बल्ब के इस्तेमाल से घर के कमरों को गर्म किया जा सकता है।
कमरे को गर्म करने के लिए जिस तरह से रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक वैसे ही ये बल्ब भी काम करता है। सर्दियों में अगर आप अपने कमरे को गर्म करने के लिए हीटर का यूज करते हैं तो इसकी जगह पर इंफ्रारेड बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी मामूली बल्ब की तुलना में सबसे ज्यादा हीटींग करता है।
इंफ्रारेड बल्ब को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं। साधारण बल्ब की कीमत आमतौर पर 100 रुपये से 300 रुपये तक के बीच होती है। हालांकि, इंफ्रारेड बल्ब की कीमत (Infrared Light Price) 380 रुपये तक है। आप इसे अमेजन (Amazon) से खरीद सकते हैं। इसका रंग लाल होता है और देखने में नॉर्मल बल्ब से अलग होता है। इसे चालू करके आप कमरे को रोशनी के जरिए गर्म कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: