Infinix Zero Ultra 5G Launched: फोन निर्माता कंपनी इंफिनिक्स (Infinix) ने अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी (Zero Ultra 5G) है। ये इंफिनिक्स जीरो सीरीज (Infinix Zero Series) का दूसरा 5G फोन है। स्मार्टफोन के अलावा फिनिक्स जीरो बुक (Infinix Zero Book) स्लिम लैपटॉप को भी पेश किया गया है।
लुक के मामले में इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी, इंफिनिक्स जीरो 5G की तरह है। हालांकि, खासियत और कीमत में थोड़ा अंतर जरूर है। आइए इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी के बारे में आपको बताते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Smartphones Best Deals: 30 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 8 स्मार्टफोन, जानिए ऑफर्स
Infinix Zero Ultra 5G के स्पेक्सफिकेशन
इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 6.8 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें Full HD+ 2400 x 1800 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। ये फोन ब्लैक और यूनिक Coslight Silver कलर ऑप्शन में आता है। बैक में 3D टेक्सचर वाला ग्लास पैनल दिया गया है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9206nm प्रोसेसर है। ये स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ये फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 के साथ आता है। फोन में चार्जिंग के लिए 180W का Thunder Charge फीचर मिलता है। इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।
अभी पढ़ें – Redmi Buds 4 Pro और Redmi Buds 4 लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर चले 36 घंटे!
Infinix Zero Ultra 5G के फीचर्स
इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा है। फोन का प्राइमरी कैमरा 200MP है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो (macro) कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Infinix Zero Ultra 5G की कीमत
इस फोन की कीमत $520 लगभग 45 हजार रुपये है। अभी फोन को सेल के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है। इसका एक ही वैरिएंट लॉन्च हुआ है जो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines