Infinix Zero Ultra 5G Launch Price in India: चीन के ट्रांससियन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाले ब्रांड इंफिनिक्स का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। लेटेस्ट जीरो सीरीज इंफिनिक्स अल्ट्रा 5जी (Infinix Zero Ultra 5G) का भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आइए आपको कंपनी के पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Infinix Zero Ultra 5G Launch Price in India
भारत में इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी का सिंगल 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन के दो कलर ऑप्शन्स- Coslight Silver और Genesis Noir हैं।
Infinix Zero Ultra 5G Availability in India
बात करें उपलब्धता की तो इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी को फ्लिपकार्ट के जरिए 25 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इस दौरान फोन पर बिक्री ऑफर भी दिया जाएगा। ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के माध्यम से डिवाइस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पांच प्रतिशत कैशबैक शामिल है। नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प 2,500 रुपये से शुरू होते हैं। ग्राहक हैंडसेट की कीमत को और कम करने के लिए एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़िए-Samsung के दो धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Infinix Zero Ultra 5G Specifications
इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 6.8 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें Full HD+ 2400 x 1800 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। बैक में 3D टेक्सचर वाला ग्लास पैनल दिया गया है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9206nm प्रोसेसर है। ये फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 के साथ आता है। इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। फोन में चार्जिंग के लिए 180W का Thunder Charge फीचर मिलता है।
और पढ़िए –कड़कती ठंडी में ये Heater AC तुरंत करे कमरा गर्म, कीमत 7 हजार से कम!
Infinix Zero Ultra 5G 200MP Camera
इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा है। फोन का प्राइमरी कैमरा 200MP है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines