Infinix Zero Flip 5G Price and Features: इन दिनों ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन कंपनियां रेगुलर फोन की जगह अब कहीं न कहीं फ्लिप और फोल्ड फोन पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। इसी कड़ी में Infinix भी जल्द ही अपना दमदार फ्लिप फोन ला रहा है जिसका नाम Infinix Zero Flip 5G होगा। कंपनी इसे जल्द ही पेश कर सकती है, क्योंकि यह कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन होगा। वहीं, एक टिपस्टर ने अब पोस्टर लीक किए हैं, जो आगामी हैंडसेट के डिजाइन के साथ-साथ इसके कुछ फीचर्स का खुलासा करते हैं।
कहा जा रहा है कि Zero Flip 5G भारत में 55,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा और कम से कम दो कलर ऑप्शन में आएगा। इससे पता चलता है कि यह डिवाइस देश में Motorola Razr 50 और Tecno Phantom V Flip 5G को टक्कर देगा। जबकि कीमत के मामले में ये फोन सैमसंग के लेटेस्ट Z Flip 6 से आधी कीमत पर आ रहा है। बता दें कि Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत भारत में 109999 रुपये है।
भारत में Infinix Zero Flip 5G की कीमत
पारस गुगलानी (@passionategeekz) द्वारा X पर एक पोस्ट में शेयर किए गए डिटेल्स के अनुसार, Infinix Zero Flip 5G जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और हैंडसेट की कीमत भारत में 50,000 रुपये से 55,000 रुपये के बीच होगी।
टिपस्टर ने दो पोस्टर भी शेयर किए हैं, जो संकेत देते हैं कि हैंडसेट ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। तस्वीरों में दिखाए गए हैंडसेट का डिजाइन इस हफ्ते की शुरुआत में रिटेलर की वेबसाइट पर देखे गए डिजाइन से मेल खाता है। कंपनी ने हैंडसेट के आने की जानकारी दी है, लेकिन अभी लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है।
Infinix Zero Flip 5G के स्पेसिफिकेशन
टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार, Infinix Zero Flip 5G में 6nm MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज होगी। कहा जा रहा है कि इसमें 6.9-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,640 पिक्सल) LTPO AMOLED इनर स्क्रीन और 3.64-इंच कवर डिस्प्ले होगा। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी।
कैमरा भी होगा जबरदस्त
Infinix Zero Flip 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बाहर की तरफ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा, जबकि अंदर की स्क्रीन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
कनेक्टिविटी फीचर्स
Infinix Zero Flip 5G के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS मिलेगा। हैंडसेट Android 14 पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी की XOS 14.5 स्किन होगी। लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, डिवाइस में 4,720mAh की बैटरी के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल से पहले धड़ाम गिरे इन 7 स्मार्टफोन्स के दाम, Kickstarter डील्स हुई लाइव
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines