Infinix Zero 5G 2023 Launch Date in India: इंफीनिक्स भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इंफीनिक्स नोट 12आई (Infinix Note 12i Launch India) को 25 जनवरी 2023 को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा अपना एक नया 5जी स्मार्टफोन भी जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। इंफीनिक्स जीरो 5जी (Infinix Zero 5G 2023) की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की ओर से पुष्टी कर दी गई है। आइए इंफीनिक्स जीरो 5जी 2023 की लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत जानते हैं।
Infinix Zero 5G Launch Date Price in India
इंफीनिक्स जीरो 5जी 2023 सीरीज भारत अगले महीने लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से पुष्टी कर दी गई है कि 4 फरवरी, 2023 को इंफीनिक्स जीरो 5जी आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा। ये फोन Zero 5G का उत्तराधिकारी होगा, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये हो सकती। इसके सफेद रंग की पुष्टि हो गई है। उम्मीद है कि इसके कोरल ऑरेंज और सबमरीन ब्लैक कलर ऑप्शन्स भी हो सकते हैं।
और पढ़िए –Jio Republic Day Offer: जल्द उठाएं फायदा, Free 4G Phone और डेटा-कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स शामिल
Infinix Zero 5G 2023 Specifications
Infinix का Zero 5G 2023 पहले ही वैश्विक स्तर पर शुरू हो चुका है। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसे भारत में इसी तरह के स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन में FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आ सकता है जिसे Mali-G68 GPU का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 8GB तक RAM + 256GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकता है।
Infinix Zero 5G Camera & Battery
इसमें 50MP मेन लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। सेल्फी लेने के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी के लिए यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
और पढ़िए –iPhone 14 और iPhone 14 Plus को आधी कीमत पर खरीदने का मौका! जल्दी जान लें ऑफर्स
Infinix Zero 5G 2023 Features
इसमें ऑडियो के लिए 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ और जीपीएस सपोर्ट मिल सकता है। ऐसे में आप इसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह के हेडफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines