Infinix Zero 5G 2023 Launch Date in India: भारत में इनफिनिक्स जीरो 5जी को इसी साल लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका अपग्रेड वर्जन इनफिनिक्स Zero 5G 2023 भी लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट फोन में MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर, होल-पंच कटआउट और IPS LCD स्क्रीन मिलती है। आइए, हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी देते हैं।
Infinix zero 5g 2023 Price
अभी भारत समेत कुछ अन्य बाजारों के लिए इस मोबाइल की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, भारत के अलावा जिन देशों में ये फोन उपलब्ध है वहां इसकी कीमत 239 डॉलर (करीब 19,400 रुपये) है। बताया जा रहा है कि भारत में अपग्रेड वर्जन इनफिनिक्स जीरो 5G को 22 मार्च, 2023 के दिन लॉन्त किया जा सकता है।
Infinix zero 5g 2023 specifications
इस स्मार्टफोन को डुअल-सिम सपोर्ट के साथ Android 12 पर आधारित XOS 12 के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसमें डुअल फ्रंट फ्लैश मिलता है। इस फोन का रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल में 6.78 इंच फुलएचडी+ आईपीएस एलटीपीएस (1,080×2,460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 5जी प्रोसेसर और आर्म माली-जी68 एमसी4 जीपीयू मिलता है, साथ ही फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता भी 256 जीबी है। जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Infinix zero 5g 2023 Features
इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 ए/बी/जी/एन/एसी/एक्स, 5जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस हैंडसेट में ई-कंपास, जायरोस्कोप, लाइट सेंसर, जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines