Infinix Smart 7 Launching Today in India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई सेगमेंट में फोन आ रहे हैं। 10 हजार से 20 हजार रुपये के बजट वाले ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए फोन निर्माता कंपनी अलग-अलग फीचर्स और तगड़ी बैटरी के फोनों को मार्केट में उतार रही है।
इनमें से एक इंफिनिक्स स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भी है, जो ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती फोन लॉन्च कर रही है। कंपनी ने लगातार बेहतरीन फीचर्स के साथ कम बजट फोन पर अपनी पकड़ बना रखी है। आज यानी 22 फरवरी को इंफिनिक्स अपना एक और किफायती फोन पेश करने वाली है।
और पढ़िए –Lenovo का धांसू डुअल स्क्रीन लैपटॉप लॉन्च, डिजाइन ही नहीं कीमत जानकर भी उड़ जाएंगे होश!
भारत में आ रहा है इंफिनिक्स का किफायती फोन
फ्लिपकार्ट के माध्यम से इंफिनिक्स अपना किफायती स्मार्टफोन (Infinix Smart 7 Launching Today in India) भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पहले ही पुष्टी कर दी थी कि वो 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे इंफिनिक्स स्मार्ट 7 को लॉन्च (Infinix Smart 7 Launch Date in India) करेगी।
Infinix Smart 7 Key Specifications
इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की डिटेल्स फ्लिपकार्ट पर पहले ही उपलब्ध है। इसके मुताबिक फोन में 6.6 इंच एचडी+ रेजोल्यूशन, स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट और ब्राइट पैनल के साथ वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसमें पावरफुल UNISOC ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
फोन में 7GB तक रैम मिलेगा जिसमें 4GB फिजिकल + 3GB वर्चुअल रैम होगा। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसमें डुअल सिम के साथ एक माइक्रो एसडी कार्ड के स्लॉट है।
कैमरे की बात करें तो एलईडी फ्लैश के साथ 13MP डुअल AI रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है, जो सिंगल चार्जिंग पर अधिक समय तक काम करेगी।
और पढ़िए –Airtel का ग्राहकों को बड़ा झटका! अपना सस्ता प्लान किया महंगा, जानिए कितने का पड़ेगा प्लान
Infinix Smart 7 Price in India
इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की कीमत की अगर बात करें तो इसे 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की कीमत 7,500 रुपये हो सकती है। इसके दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
12 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
14 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
16 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines