हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Infinix Smart 7 ने की दमदार एंट्री, भारत में इस दिन से बिक्री शुरू

विज्ञापन

Infinix Smart 7 Launch Price India: आखिरकार भारत में इंफिनिक्स का नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन- इंफिनिक्स स्मार्ट 7 लॉन्च हो गया है। 7जीबी रैम और 6000mAh बैटरी के साथ आया किफायती लेटेस्ट स्मार्ट सीरीज स्मार्टफोन यूनिसोक SC9863A1 प्रोसेसर से चलेगा।

स्मार्ट 7 को 10 हजार रुपये से कम कीमत में भारत में पेश किया गया है जो कि कई ग्राहकों की पसंद बन सकता है। साथ ही अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के लिए एक चुनौती हो सकता है। आइए इंफिनिक्स स्मार्ट 7 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़िए –Lenovo का धांसू डुअल स्क्रीन लैपटॉप लॉन्च, डिजाइन ही नहीं कीमत जानकर भी उड़ जाएंगे होश!

Infinix Smart 7 Price and Availability

भारत में इंफिनिक्स स्मार्ट 7 का सिंगल वैरिएंट- 4GB रैम + 64GB स्टोरेज लॉन्च हुआ है। इसे स्पेशल लॉन्च डेट कीमत 7,299 रुपये में पेश किया गया है। स्मार्ट 7 की पहली बिक्री 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू है। इस दौरान कार्ड ऑफर्स से भी आप छूट का फायदा उठा सकेंगे। फोन को तीन कलर ऑप्शन्स- एज़्योर ब्लू, एमरल्ड ग्रीन और नाइट ब्लैक में पेश किया गया है।

Infinix Smart 7 Specifications

इंफिनिक्स स्मार्ट 7 में HD+ (1612 × 720 पिक्सेल) रिज़ॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 500nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले पैनल वाटरड्रॉप नॉच के अंदर फ्रंट शूटर के लिए जगह बनाता है।

इसमें यूनिसोक एससी9863ए1 प्रोसेसर और एक पावरवीआर जीपीयू का स्पोर्ट मिलता है। ये हैंडसेट XOS 12 को बूट करता है, जो Android 12 पर आधारित है।

फोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का प्राथमिक शूटर शामिल है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर और डुअल LED फ्लैश सेटअप है। स्मार्टफोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5MP के फ्रंट शूटर और एक एलईडी फ्लैश है।

और पढ़िए –Airtel का ग्राहकों को बड़ा झटका! अपना सस्ता प्लान किया महंगा, जानिए कितने का पड़ेगा प्लान

इस स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से चार्ज होता है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और सॉफ्टवेयर-आधारित फेस अनलॉक का भी सपोर्ट मिलता है।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें