Infinix Smart 7 HD को 600 रुपये से कम में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix Smart 7 HD Discount & Offers: भारत में इंफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस फोन को सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत 8 हजार रुपये है लेकिन इसे आप 600 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए इंफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी पर मिलने वाले के बारे में ऑफर्स जानते हैं।
इंफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी को 10 हजार रुपये से कम के सेगमेंट में पेश किया गया है। इसके 2जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। ये फोन 2जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है जो कुल 4जीबी रैम को सपोर्ट करता है।
ऑफर्स की बात करें तो फोन को बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद काफी कम में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन पर भारी छूट दी जा रही है। आप 8 हजार का ये फोन सिर्फ 549 रुपये में मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिल रहा है। फ्रीबी ₹10000 तक 200% वेलकम बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर ऑफर फ्लिपकार्ट पे लेटर के लिए साइन अप करने पर 500 रुपये तक का फ्लिपकार्ट गिफ्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
फोन पर अधिक लाभ पाने के लिए आपको एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करना होगा। इंफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी पर 7,450 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए आपको ऐसा फोन एक्सचेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल और अच्छे मॉडल में आता हो, जिसके बाद आपको एक्सचेंज छूट का पूरा लाभ मिल सकता है। इसके बाद इंफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की कीमत 7,450 रुपये की छूट के बाद 549 रुपये तक पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: