Infinix Smart 7 HD Sale Date in India: पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में इन्फिनिक्स का नया फोन भारत में लॉन्च हुआ है, जिसका नाम स्मार्ट 7 एचडी है। अब इस फोन की जल्द ही भारत में बिक्री शुरू होने वाली है। ये कंपनी का किफायती स्मार्टफोन है जो 2 जीबी वर्चुअल रैम के साथ आता है। इसके अलावा फोन में कई फीचर्स उपलब्ध हैं। आइए इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की सेल डेट, कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Infinix Smart 7 HD की कीमत और सेल डेट
भारत में इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की पहली बिक्री कल यानी 4 मई 2023 से शुरू है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी को बेचा जाएगा। फोन को पहली बिक्री के दिन 5,399 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, इस दिन के बाद से फोन को 5,999 रुपये में बेचा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Samsung 4 Star Split AC पर भारी छूट, ऑफर्स के साथ कीमत हुई आधी
Infinix Smart 7 HD Key Specs
इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है। ये फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें स्प्रेडट्रम SC9863A1 प्रोसेसर है, जिसे 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। इसमें 8 एमपी के साथ एआई डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है।
Infinix Smart 7 HD पर कितनी मिलेगी छूट?
ऑफर्स के जरिए आप इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी को सेल के दौरान सस्ते में खरीद सकते हैं। कार्ड से पेमेंट करके आप 10 प्रतिशतक तक छूट पा सकते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% तत्काल छूट, एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10% तत्काल छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp ने 47 लाख से ज्यादा भारतीय खाते किए बैन, जानें क्या है वजह?
हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। सेल शुरू होने के बाद इसके बारे में भी जानकारी सामने आ जाएगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल भी 4 मई 2023 से शुरू है। इस दौरान फोन को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
14 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
18 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
21 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines