Infinix Smart 7 HD Sale Date: इन्फिनिक्स ने हाल ही में अपना 10 हजार रुपये से कम कीमत का स्मार्टफोन भारतीय हाजार में पेश किया है। इन्फिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी के बाद कंपनी ने इसके अपग्रेड वर्जन इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी को लॉन्च किया है।
भारत में बहुत जल्द फोन खरीदने के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की बिक्री की तारीख का भी ऐलान कर दिया था, जिसके मुताबिक 4 मई 2023 को दोपहर 12 बजे से इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की सेल शुरू है।
फ्लिपकार्ट के माध्यम से इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी लॉन्च किया गया था। अब इसे 4 मई से फ्लिपकार्ट के जरिए ही खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। आइए इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की कीमत और फीचर्स जानते हैं।
Infinix Smart 7 HD Price in India
भारत में इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी का सिंगल वेरिएंट 2जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज पेश किया गया है। इस फोन में 2 जीबी वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी मिलता है। इस तरह से ये फोन 4 जीबी रैम सपोर्ट के साथ है। कीमत की बात करें तो इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी को सिर्फ 5,999 रुपये में पेश किया गया है।
Infinix Smart 7 HD Special Price & Offers
फ्लिपकार्ट के माध्यम से इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 4 मई 2023 को फोन स्पेशल लॉन्च प्राइज के साथ 5,399 रुपये में मिल सकता है। एक दिन के बाद फोन 5,999 रुपये में ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
बात करें अन्य ऑफर्स की तो फ्लिपकार्ट पर ये फोन बैंक ऑफर के साथ भी मिलेगा। कोटक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10% की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक का फायदा मिल सकता है। फोन के इंक ब्लैक, जेड व्हाइट और सिल्क ब्लू कलर ऑप्शन्स हैं।
Infinix Smart 7 HD Specifications
इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है। फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें स्प्रेडट्रम SC9863A1 प्रोसेसर है। इसमें 64 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम + 2 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000 mAh की लिथियम आयन पॉलिमर बैटरी है।
कैमरे की बात करें तो इसमें एआई डुअल कैमरा सेटअप है, जो 8 एमपी + एआई लेंस के साथ है। फोन में 5एमपी का फ्रंट कैमरा है, जो एआई पोर्ट्रेट और फेस ब्यूटी जैसे कैमरा फीचर्स के साथ है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
11 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
14 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
16 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines