Infinix Smart 7 HD Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता इन्फिनिक्स का नया स्मार्ट 7 एचडी जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। भारत में 28 अप्रैल 2023 को इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी के लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। उम्मीद है कि ये इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 का लाइट संस्करण होगा। हालांकि, फीचर्स और कुछ स्पेसिफिकेशन्स अलग हो सकते हैं।
इस आगामी मॉडल की कीमत भी कम होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। आइए इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः Twitter Blue Tick लेने के लिए सिर्फ पैसा देना ही नहीं काफी! सब्सक्रिप्शन पहले ध्यान में रखें ये जरूरी 6 बातें
Infinix Smart 7 HD Specs
कंपनी द्वारा इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी कुछ विशेषताओं की घोषणा की गई है। इसके मुताबिक इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी + डिस्प्ले होगा। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। ये फोन 4GB तक रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ होगा। जबकि, ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स स्मार्ट 7 के समान होने की उम्मीद है।
Infinix Smart 7 Specifications
इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले होगा, (1,612×720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है।
ये भी पढ़ेंः ये है कमाल का रिचार्ज प्लान, 400 रुपये से कम में 6 महीने तक सबकुछ फ्री!
ये फोन Unisoc SC9863A1 SoC द्वारा संचालित है, जिसे PowerVR GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 4GB रैम, 3GB एक्सटेंडेड वर्चुअल-रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 की डुअल कैमरा यूनिट में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी AI सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर के साथ डुअल LED फ्लैश यूनिट शामिल है। 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा है।
फोन एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है और इसमें विस्तारित स्टोरेज के लिए एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल है। सुरक्षा के लिए फोन में सॉफ्टवेयर-आधारित फेस अनलॉक सुविधा के साथ एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines