Infinix Note 40X 5G Launch Price: चीनी स्मार्टफोन मेकर Infinix ने आज भारत में Infinix Note 40X 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत में आता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। इसमें ग्रेडिएंट डिजाइन दिया गया है और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलता है।
‘नोट’ सीरीज का यह लेटेस्ट बजट हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यहां नोट 40X 5G पर मिलने वाले ऑफर्स, वैरिएंट के हिसाब से कीमतें और अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं…
Infinix Note 40X 5G के स्पेसिफिकेशन
नोट 40X 5G में 6.78 इंच की FHD+ स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 500nits तक है। मल्टीमीडिया इस्तेमाल के लिए इसमें DTS साउंड के साथ डुअल स्पीकर हैं। फोन में 2.4GHz के साथ डाइमेंशन 6300 5G चिपसेट दिया गया है। फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14 पर चलता है।
बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा
Infinix Note 40X में 18W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड LED फ्लैश के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल वीडियो, फिल्म मोड, पोर्ट्रेट मोड, प्रो मोड, AI स्काई शॉप, AI वॉलपेपर जेनरेटर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, हेडफोन जैक, मल्टी-फंक्शनल NFC, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलेगा जो 1TB स्टोरेज एक्सपेंशन को सपोर्ट करेगा और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट मिलेगा। सिक्योर ऑथेंटिकेशन के लिए, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक मिलता है।
Infinix Note 40X 5G की कीमत
Infinix Note 40X दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरिएंट शामिल है। बैंक ऑफर का लाभ उठाने के बाद फोन की कीमत 13,499 रुपये और 14,999 रुपये हो जाएगी। यह डिवाइस पाम ब्लू, स्टारलिट ब्लैक और लाइम ग्रीन शेड्स में आता है। डिवाइस की पहली सेल 9 अगस्त को फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर लाइव होगी।
ये भी पढ़ें : Recharge Plan: सिर्फ 349 रुपये में मिलेगा 56GB डेटा, दिन भर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT का मजा
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
35 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines