Infinix Note 40 Pro Plus 5G आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू हो गई है। खास बात यह है कि डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा और मैगचार्ज का सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है जो इस प्राइस पर अपने सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है, जो एप्पल के मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग की याद दिलाता है।
Infinix Note 40 Pro Plus 5G की कीमत और ऑफर
फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल मेमोरी वैरिएंट में आता है, जो ऐप्स, गेम्स और मीडिया स्टोर करने के लिए बेस्ट है। यह दो क्लासिक कलर ऑप्शन ओब्सीडियन ब्लैक और विंटेज ग्रीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Infinix Note 40 Pro Plus 5G 24,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। हालांकि, ग्राहकों के पास इसे 22,999 रुपये की कीमत पर खरीदने का शानदार मौका है। दरअसल कंपनी HDFC और SBI Credit और डेबिट कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर एक्स्ट्रा 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
Infinix Note 40 Pro Plus 5G के स्पेसिफिकेशन
इंफीनिक्स के इस फोन में 6.78-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। पैनल 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो नोट 40 प्रो प्लस में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 108MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
प्रोसेसर और RAM
इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओवरहीटिंग को रोकने के लिए फोन में ग्रेफाइट कूलिंग दी गई है। डिवाइस 4,500mAh की बैटरी से लैस है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस मैगचार्ज को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि फोन 30 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है।
मिलता है लेटेस्ट Android
इसके अलावा डिवाइस में Android 14-बेस्ड एक्सओएस 14 मिलता है, जिसमें ब्रांड दो Android ओएस अपडेट का वादा कर रहा है। फोन में जेबीएल द्वारा फाइन-ट्यून किए गए ड्यूल स्पीकर, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और IP53 रेटिंग मिलती है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines