30 मिनट में 100% चार्ज होने वाले Smartphone की सेल शुरू, जानें कितना मिल रहा है Discount?

Infinix Note 40 Pro Plus 5G: क्या आप भी सस्ते में तगड़े फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो इंफीनिक्स आपके लिए जबरदस्त फोन लाया है जो 30 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है। साथ ही इसमें कई धांसू फीचर्स भी मिलते हैं।

Infinix Note 40 Pro Plus 5G
विज्ञापन

Infinix Note 40 Pro Plus 5G आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू हो गई है। खास बात यह है कि डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा और मैगचार्ज का सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है जो इस प्राइस पर अपने सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है, जो एप्पल के मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग की याद दिलाता है।

Infinix Note 40 Pro Plus 5G की कीमत और ऑफर

फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल मेमोरी वैरिएंट में आता है, जो ऐप्स, गेम्स और मीडिया स्टोर करने के लिए बेस्ट है। यह दो क्लासिक कलर ऑप्शन ओब्सीडियन ब्लैक और विंटेज ग्रीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Infinix Note 40 Pro Plus 5G 24,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। हालांकि, ग्राहकों के पास इसे 22,999 रुपये की कीमत पर खरीदने का शानदार मौका है। दरअसल कंपनी  HDFC और SBI Credit और डेबिट कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर एक्स्ट्रा 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

Advertisment

Infinix Note 40 Pro Plus 5G के स्पेसिफिकेशन

इंफीनिक्स के इस फोन में 6.78-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। पैनल 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो नोट 40 प्रो प्लस में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 108MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर और RAM

इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओवरहीटिंग को रोकने के लिए फोन में ग्रेफाइट कूलिंग दी गई है। डिवाइस 4,500mAh की बैटरी से लैस है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस मैगचार्ज को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि फोन 30 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है।

विज्ञापन

मिलता है लेटेस्ट Android

इसके अलावा डिवाइस में Android 14-बेस्ड एक्सओएस 14 मिलता है, जिसमें ब्रांड दो Android ओएस अपडेट का वादा कर रहा है। फोन में  जेबीएल द्वारा फाइन-ट्यून किए गए ड्यूल स्पीकर, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और IP53 रेटिंग मिलती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ