Infinix Note 40 Price and Features: Infinix ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 40 5G को हाल ही में लॉन्च किया था। इस मिड रेंज फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं, Infinix Note 40 में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है जो आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलता है।
आज से Flipkart पर इसकी सेल शुरू हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि इंफीनिक्स लिमिटेड टाइम के लिए MagPad और MagCase को बिल्कुल फ्री में ऑफर करेगा। Infinix Note 40 दो कलर ऑप्शन टाइटन गोल्ड और ऑब्सिडियन ब्लैक में उपलब्ध होगा।
Infinix Note 40: कीमत और ऑफर
फोन की सेल 26 जून को दोपहर 2 बजे से Flipkart पर लाइव हो जाएगी। Infinix Note 40 5G की कीमत बिना किसी ऑफर के 19,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है लेकिन आप ऑफर्स के साथ फोन पर 2000 रुपये का बैंक ऑफर और 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर ले सकते हैं जिससे डिवाइस की कीमत 15,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, यह फ्लिपकार्ट पर 1,333 रुपये हर महीने की नो कॉस्ट EMI के साथ भी उपलब्ध होगा।
Infinix Note 40 के फीचर्स
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Note 40 5G में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-नैरो बेजल हैं और इसे JBL डुअल स्पीकर द्वारा हाई-रेज साउंड के साथ पेश किया गया है।
बैटरी
डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई मोड जैसे लो टेम्परेचर, स्मार्ट और हाइपर मोड भी दिया गया है।
कैमरा
इस प्राइस में कंपनी 108MP मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दे रही है, साथ ही 3X लॉसलेस जूम भी है। सेल्फी लवर्स के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा है।
प्रोसेसर
डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 5G चिपसेट है। स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड XOS पर चलता है। इसमें कंपनी 2 बड़े Android अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट देगी। डिवाइस 256 GB की इंटरनल स्टोरेज और 8GB RAM के साथ आता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines