Infinix Note 30i Launch Date Price in India: इंफिनिक्स आने वाले दिनों में अपने कई नोट 30 स्मार्टफोन पेश कर सकता है। हालांकि, बिना किसी धूमधाम के इंफिनिक्स नोट 30आई आधिकारिक हो चुका है। डिवाइस को अब कंपनी की वेबसाइट पर इसके सभी स्पेसिफिकेशन और इमेज के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

दुर्भाग्य से, डिवाइस की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। आइए जेबीएल स्पीकर और एमोलेड डिस्प्ले वाले इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Infinix Note 30i के स्पेसिफिकेशन्स

बात करें अगर इंफिनिक्स 30आई की खासियत की तो इसमें 6.66 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 92 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन के साथ 8 जीबी रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम यानी कुल 16जीबी रैम मिलता है। ये फोन JBL साउंड वाले स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है।

अन्य स्पेक्स पर गौर करें तो फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर है। इसके साथ 8GB LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। ये फोन एंड्रॉयड 13 आधारित XOS 13 पर बॉक्स के बाहर काम करता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलता है। फोन में IP53 की रेटिंग भी मिली है।

विज्ञापन

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा अन्य दो लेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग 5000mAh की बैटरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ